फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

सिंबल कैंप में समागम का आयोजन

विज्ञापन
cultural
सिंवल कैंप में समागम के दौरान शव्द किर्तन करते हुए रागी - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने तथा गुरुवाणी से जोड़ने के मकसद से श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा सिंबल कैंप में रविवार को समागम का आयोजन किया गया। रागी जत्था द्वारा गुरुद्वारा में पहुंची संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने समागम में भाग लेने पहुंचे युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जसवंत सिंह ने क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। कहा कि सरकार को इस बुराई को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की जरूरत है। जो लोग इस अवैध कार्य को अंजाम देने में लगे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा इस तरह के धार्मिक समागम का आयोजन कर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है कि वह नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें, और सिख इतिहास के बारे में जानकारी हासिल करें। हमारे गुरुओं ने किस तरह से जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जसवंत सिंह, उप प्रधान जतिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, बलदीप सिंह, बलवीर सिंह, सरपंच रविंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर विशाल लंगर का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed