आरएस पुरा। सुचेतगढ़ बॉर्डर पर भाजपा सामाजिक एवं धार्मिक संगठन की ओर से बीएसएफ जवानों का सम्मान किया गया। भारत माता की जयकारे के साथ उनका हौसला बढ़ाया गया।
संगठ के सह प्रभारी बाबा चंचल सिंह ने सुचेतगढ़ बॉर्डर पर शनिवार को पहुंचकर बीएसएफ के डीआईजी सुरजीत सिंह सेखो, कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. करनैल सिंह, अजय सूर्यवंशी, रिंकू चौहान और बीएसएफ जवानों को ट्रॉफियां, शॉल, मिठाई और फल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीमा पर प्रहरी बन हर एक जवान मुस्तैदी के साथ परिवार से दूर रह कर देश के लोगों की रक्षा करने में खड़ा है। ऐसे में हमारा फर्ज है कि जवानों व अधिकारियों का सम्मान करें। वही फर्ज निभाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी देखने के साथ जवानों का मनोबल बढ़ाया।मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगा दुनिया को संदेश दिया कि जवान हैं तो हम हैं। संवाद