फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

भाई दूज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विज्ञापन
cultural
कस्वे में वहन भाई को तिलक लगाते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिले में भैया दूज पर्व को लेकर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगा दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना की। दिन निकलने के साथ बाजारों में काफी भीड़ लगी होने के साथ इस पर्व पर बहनों व भाइयों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

यम द्वितीय पर बहनों द्वारा भाइयों के घरों में पहुंच थाली में धूप, दीप सजाकर चावल, फूल व केसर से बना तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की भगवान से कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेने के साथ उन्हें उपहार भेंट किए। भैया दूज के दिन बाजारों में काफी रौनक रहने के साथ दूर-दराज रहने वाली बहनों व भाइयों ने एक दूसरे के घर पहुंच तिलक लगवाया। भाई दूज पर मिठाई की जमकर खरीदारी हुई। मिठाई की दुकानों पर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ रही। बहनों ने भाइयों की मंगलकामना के साथ उन्हें मिठाइयां भी भेंट कीं। भाई दूज पर बाजारों में जाम की स्थिति रही। दिन भर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रशासन के इंतजाम से लोगों को राहत भी मिली। भाई दूज पर यातायात व्यवस्था में अवरोध न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन

यात्री वाहनों की खलती रही कमी
अरनिया। बहन-भाई के प्रेम का प्रतीक भाई दूज बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। बहनों को भाइयों तक पहुंचने में घंटों यात्री वाहनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह भाइयों के माथे पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त शुरू होते ही बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करते हुए तिलक लगाना शुरू कर दिया। हालांकि क्षेत्र में यात्री वाहनों की व्यवस्था सुचारु न होने से कई बहनों ने दोपहर बाद पहुंच कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। मगर फिर भी जिनका अपना साधन था वो सुबह नौ बजे ही पहुंच कर भाइयों के माथे पर तिलक लगा दिया।
अखनूर में दिन भर लगता रहा जाम
पुलिस को कई दिक्कतें की दिक्कतों का करना पड़ा समाना
अखनूर। कस्बे सहित क्षेत्र के अन्य मुख्य सड़कों पर शनिवार को सुबह से शाम तक वाहनों का जाम होने पर लोगों को गंतव्य पर पहुंचने पर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को जाम खुलवाने में कई दिक्कतें का समाना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह से कस्बे के फव्वारा चौक, बस अड्डा, मेन बाजार सहित कस्बे के अन्य क्षेत्र में जानी वाली सड़कों वहीं जम्मू मुख्य सड़क पर भी जाम लगा रहा। कई किलोमीटर लंबे जाम रहा, जो सुबह से शाम तक वाहनों का जाम लगा रहा। वाहन चालक दो से चार घंटे जाम में ही फंसे रहे। चिनाब दरिया के स्टील और कंक्रीट ब्रिज पर सुबह से शाम तक वाहनों का जाम लगा रहा। सात से दस किलोमीटर तक लंबा जाम रहा। जाम का कारण भाईदूज और शादियों का लगन बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि कस्बे में सुबह से दोपहर तक जाम रहा। लोगों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
लोगों ने बताया जाम से बाजारों में लोगों आवजाही पर दिक्कत से गुजरना प?ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed