{"_id":"61819334caf14e289702f0b1","slug":"cultural-rspura-news-jmu247129742","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमापर जवानों के संग मनाई दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमापर जवानों के संग मनाई दीपावली
विज्ञापन
अब्दुलियां में 16वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल चौकी पर दिवाली मनाने पर एसडीएम को केक खिलाते हुए
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव अब्दुल्लियां स्थित 16 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल चौकी पर सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय के दिशानिर्देश पर उच्चधिकारियों ने जवानों तथा प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ दीपावली मनाई।
इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट पीजे पाओ, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नरेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, एसडीएम रामलाल शर्मा, एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान, सरपंच तथा सीमा सुरक्षा बल के अन्य अधिकारियों व जवानों के साथ मिलकर केक काटा गया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा जवानों ने आतिशबाजी की। कार्यवाहक कमांडेंट पीजे पाओ ने कहा कि उच्च मुख्यालय के निर्देश अनुसार बल की चौकी पर प्रशासनिक अधिकारियों तथा पंचायत के लोगों और जवानों के साथ दीपावली मनाई गई। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर ग्रामीणों के साथ दीपावली मनाने का मकसद लोगों को संदेश देना है ताकि आपसी भाईचारा मजबूत बनने के साथ देश विकास में हर नागरिक अहम योगदान दें।
एसडीएम रामलाल शर्मा ने जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के जवान व अधिकारी सीमा पर अपना कर्तव्य निभा रहे और इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने पर उन्हें महसूस न हो कि वह घर से दूर हैं।