{"_id":"616f17500f7a536555711238","slug":"cultural-rspura-news-jmu2461458126","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ को लेकर बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ को लेकर बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन
कस्वे के वजार में खरीददारी करने पर लगी भीड
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। चार दिन बाद करवाचौथ होने पर इन दिनों बाजार गुलजार हैं। दुकानदारों की चल रही मंदी की मार से काफी हद तक राहत मिलने पर कारोबार बेहतर रहने की संभावना है।
दीपक मेरे सुहाग का हमेशा जलता रहे... सुहागिनों के सुहाग से जुड़ा यह प्रसिद्ध गीत करवाचौथ के दौरान सुहागिन महिलाएं बड़े उत्साह के साथ गुनगुनाती हैं। सुहाग की लंबी आयु से जुड़ा व्रत रविवार को है, लेकिन महिलाएं इन दिनों तैयारी में जुट गई हैं। महिलाओं ने करवा, छलनी, दीया, फूलबत्ती आदि पूजन सामग्री की खरीदारी करने के साथ सजने संवरने के लिए कपड़ो जिसमें आकर्षक सूट, साड़ी, लहंगा व जरूरत के मुताबिक श्रृंगार का समान।
ब्यूटी पार्लर चला रहीं पूजा, ईशा ने बताया कि मेहंदी के कई प्रकर के डिजाइन हैं, उसके अनुसार उनके मूल्य भी निर्धारित हैं। इनमें 500 रुपये से डिमांड के अनुसार रेट तय हैं। हाथ की मेहंदी जितनी रंग लाती है, उसे उतना ही पति और ससुराल का प्रेम मिलता है। मेहंदी की खुशबू से घर-आंगन तो महकता ही है, महिलाओं की सुंदरता में भी चार चांद लग जाते हैं। ऐसे में करवाचौथ पर मेहंदी लगाने को शगुन भी माना जाता है। इसको लेकर अभी से महिलाएं तैयारी कर रही हैं। इसी प्रकार अपने सगे-संबंधियों के लिए बाजार में उपलब्ध उपहार जिसमें ड्राई फ्रूट सहित फेनियां, कतलमों मिठाई आदि की भी खूब विक्री हो रही है। बाजार में कास्मेटिक की दुकानों पर आकर्षक रंग-बिरंगी चूड़ियों सहित कई आकर्षक डिजाइन में महिला ग्राहकों को आमंत्रित करने के लिए दुकानदारों ने विशेष सजावट की है।
विज्ञापन
पति की दीर्घायु एवं मंगल कामना के लिए सुहागिन महिलाएं कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्तूबर को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। सजना की सलामती के लिए सुहागिनें व्रत रखकर और चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु की कामना करेंगी। बाजार में खूब खरीदारी करने के साथ ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ दिखी। महिलाओं के हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए मेहंदी बाजार सज चुका है। कई महिलाएं जरूरत के मुताबिक आनलाइन के माध्यम से भी खरीदारी कर रही है। प्रशासन की ओर से कस्बे के मुख्य बाजार में विशेष तौर सुरक्षा की व्यवस्था करने के साथ सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया। ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
करवाचौथ को लेकर बाजारों में बनी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक बनी हुई है। महिलाएं बाजारों में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं खरीद रही हैं। कपड़ों की दुकानों, मनियारी, स्वर्णकारों की दुकानों पर भीड़ बनी रही। यही नहीं ब्यूटी पार्लर में भी भीड़ देखी जा रही है।
बाजार में मेहंदी लगाने वाले तो पहुंचे हैं, लेकिन अभी उनका काम मंदा है। अधिकतर महिलाएं व्रत के एक दिन पहले ही मेंहदी लगवाती हैं। महिला सुषमा, संतोष, रीटा, पिंकी आदि ने बताया कि सुहागिन महिलाएं पूरा साल इस दिन का इंतजार करती हैं। यह त्योहार प्रेम के साथ आस्था से जुड़ा है। महिलाएं सारा दिन निराहर रहकर उपवास करती हैं। पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। दुकानदार संजे, नीरज आदि ने बताया कि उन्हें भी करवाचौथ व्रत का इंतजार रहता है। इस दिन उनका कारोबार कई गुण बढ़ता है। कोरोना के चलते पहले से ही उनके कारोबार मंदी हालत में रहे हैं। शादियों के साथ त्योहारी सीजन में उन्हें कुछ राहत मिल रही है। वहीं बाजारों में भी रौनक बनी हुई है।