फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

झांकी निकाल कर रामलीला मंचन की शुरुआत

विज्ञापन
cultural
धरती पर हो रहे घोर पाप व राक्स से तंग होकर देवताओं से निवारण हेतु गुजारिश करती धरती माता।
अरनिया। प्रथम नवरात्र पर आदर्श गांव अला में रामलीला का मंचन शुरू कर दिया गया। लोगों को रामलीला का न्योता देने के लिए देर शाम को राम, लक्ष्मण व माता सीता की गांव में झांकी भी निकाली गई।
विज्ञापन

प्रथम दिन के प्रथम दृश्य में धरती पर पाप बढ़ने से धरती माता का त्राहि माम-त्राहि माम करते हुए देवताओं के पास आने पर पंडाल में मौजूद सभी दर्शकों ने तालियों के साथ हौसला अफजाई की। इस दृश्य में धरती माता देवताओं से गुहार लगा कर कहती हैं कि धरती पर पाप बहुत बढ़ चुका है, इसका निस्तारण करने के लिए सभी देवताओं से गुहार लगाती है। अंत में सभी देवता भगवान विष्णु के पास जाकर धरती माता की व्यथा सुनाते हैं। भगवान विष्णु राम अवतार लेकर राक्षसों का नाश करने का वचन देते हैं।
विज्ञापन

थलोरा मंडी में रामलीला मंचन शुरू
सांबा। नवरात्र शुरू होते ही रामलीला का मंचन भी शुरू हो गया है। वीरवार की रात को श्रवण कुमार के पाट ने काफी तालियां बटोरीं। कस्बे के थलोरा मंडी के श्रीकृष्णा ड्रामेटिक क्लब में रामलीला मंचन के लिए उद्घाटन किया गया। इसमें कांग्रेस के जिला प्रधान संजीव शर्मा मुख्य अतिथि थे। सांबा के पक्की मंडी में अरसे से रामलीला का मंचन किया जाता रहा है। उसके बाद मंडी थलोरा में रामलीला का मंचन शुरू हो गया। वहीं कस्बे की मंडी कैली में भी वीरवार की रात से रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। उधर जिले के नृसिंह नगरी घगवाल में भी रामलीला का मंचन जारी है। कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पूरी कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed