फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

108 एंबुलेंस स्टाफ को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
cultural
डाक्टर रोहित 108 एम्बुलेंस स्टाफ को समानित करते हुए।
अरनिया। उप चिकित्सा केंद्र में सेवाएं दे रहे 108 एंबुलेंस के स्टाफ को चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार ने इनाम देकर समानित किया।
विज्ञापन

डॉक्टर रोहित के अनुसार चिकित्सा केंद्र में सेवाएं दे रहे 108 एंबुलेंस स्टाफ लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक साबित हो रही है। तत्काल सेवा में मरीजों को अस्पताल पहुंचना एक बड़ी सेवा प्रदान कर रहे हैं। कहा कि मेरी मां को हार्ट अटैक हो गया। जब मुझे फोन आया तो उस समय मैं मरीजों की सेवा में था। इस स्टाफ ने तत्काल एंबुलेंस में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं मंगलवार को पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ. रोहित कुमार द्वारा टीम को सम्मानित कर इसके लिए एक बड़ी मिसाल दी है, जिनमें ईएमटी नितिन कुमार, ईएनटी राखी, रामपाल व पायलट, कुलदीप सिंह को सम्मानित किया गया। डाक्टर रोहित ने कहा कि अगर इनको जल्दी अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो हालत और भी खराब हो सकती थी। दरअसल 29 जुलाई को डॉ. रोहित की मां को हार्ट अटैक हुआ था। उन्होंने बताया क्षेत्र के लोगों को अगर इमरजेंसी हो तो 108 एंबुलेंस की सेवा लेनी पड़ जाए तो तुरंत काल करें, यह सेवा बिल्कुल फ्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed