{"_id":"60773d808ebc3e591f496053","slug":"cultural-rspura-news-jmu2334793122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत रतन डा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई कार्यक्रमो का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत रतन डा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई कार्यक्रमो का आयोजन
विज्ञापन
गांव चकरोई में डा भीमराव आंवेडकर की जंयती पर नमन करते पंच सरपंच व ग्रामीण
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बुधवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम श्री गुरु रविदास सभा की तरफ से गुरु रविदास मंदिर में हुआ। कार्यक्रम के दौरान संविधान रचियता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। इस मौके पर हमें बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज की भलाई तथा बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प किया गया।
सभा के प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अजय कुमार ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश का संविधान लिखते हुए सभी नागरिकों को समान अधिकार देने का कार्य किया। समाज के पिछड़े तथा दलित वर्ग के लोगों को शिक्षा तथा मतदान करने का अधिकार दिया। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए संघर्ष किया। हमें बाबा साहेब द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर समाज की भलाई तथा बेहतरी के लिए कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर सभा के उप प्रधान बुआ दिता, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, महासचिव पुरुषोत्तम लाल, चमन लाल अत्री, वेद राज, मोहन लाल कुंडल, जनक राज, रमेश लाल अत्री, सुदेश कुमार गोगी सहित ट्रस्ट के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
सरपंच एसोसिएशन की तरफ से महात्मा गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाई गईं। इस मौके पर सरपंच फतेहचंद, कै. हंसराज, सरपंच बलकार सिंह, पंच यशपाल, सरपंच साक्षी चौधरी, सरपंच शक्ति वाला सहित एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे। सीमावर्ती गांव चकरोई में युवा अंबेडकर संगठन की तरफ से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरपंच श्याम लाल सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री चौ शाम लाल सहित अन्य नेताओं ने फूलमालाएं अर्पित कर याद किया।
गांव दवलैड में बाबा साहेब की जयंती पर पंकज सांगडा की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। इस दौरान नीलम कुमारी, राम कुमार, गारा राम, सोमनाथ, पंच राकेश कुमार सहित गांव के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
भीमराव आंबेडकर को याद किया
ज्यौड़ियां। संविधान निर्माता की जयंती पर बुधवार को खौड़ तथा ज्यौड़ियां क्षेत्र के कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर जगह बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रमों में कहा गया कि उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लिया जाए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी
अखनूर। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश भगत की अगुवाई में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। डीडीसी सदस्य वाइस चेयरमैन सूरज सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। जगदीश भगत ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान लिख कर देश को तरक्की के रास्ते में हर वर्ग को प्रेरण दी। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर पार्षद दीपेश सिंह, राकेश मल्होत्रा, कृष्ण लाल, सुरेंद्र सिंह, वीशन लाल आदि मौजूद थे।
बाबा साहेब ने अपना जीवन दुखी लोगों को समर्पित किया
आरएस पुरा। रविदास सभा व कबीर सभा की तरफ से गांव बड़ियाल काजियां में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कर याद किया। रविदास सभा के प्रधान राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया। राजेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना जीवन दुखी लोगों के लिए समर्पित किया। लोगो को एक नई रोशनी दिखाई। सदा उनका नाम दुनिया में अमर रहेगा। इस दौरान मोहिंद्र लाल, कै. तरसेम लाल, राजू, रामचंद, पूर्ण चंद, अजय कुमार, जितेंद्र आदि मौजूद थे।
बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान
अखनूर। छंब के मंडल खड़ाह बल्ली के गांव छजवाल में बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष जगन नाथ की अध्यक्षता में हुआ। इसमें पूर्व मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अखनूर अध्यक्ष जगदीश भगत, डीडीसी सदस्य भूषण बराल, आईटी सेल इंचार्ज प्रदीप चौधरी, एम्प्लॉय सेल इंचार्ज केडी शर्मा, एससी मोर्चा के अध्यक्ष सरदारी लाल, युवा प्रधान सुरेश शर्मा, मंडल के महामंत्री, सचिव, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष आदि शामिल रहे।
बाबा साहेब की जयंती पर उन्हें किया याद
सांबा। समरसता दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती पर जिला भर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्हें नमन किया गया। दियानी में एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. दवेन्द्र मन्याल, नगर परिषद अध्यक्ष पवन कोहली, भाजपा जिला प्रधान अमर सिंह, बीडीसी की अध्यक्ष कमलेश कुमारी, कश्मीर सिंह, डीडीसी के सदस्य रमेश चंद्र, मोहिंद्र पाल विक्का, प्रवीण लता उपस्थित थे।
उन्होंने बाबा साहब को नमन किया, कस्बे के आराजी मोहल्ले में कार्यक्रम किया गया। जिसमें भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह, नृसिंह दियाल, संजीव पाधा, पार्षद तारा चंद, योगविंद्र सिंह, ओम लाल, राजेश कुमार, पूर्व पार्षद किरन बाला, सोमा देवी, राज कुमारी आदि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें नमन किया। उधर पंचायत खानपुर में डीडीसी के सदस्य स. सरबजीत सिंह, नैंसी चौधरी, सौदागर मल, शिव चौधरी, हरजीत सिंह, मंगल सिंह, नागर मल आदि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया।
डॉक्टर आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
बिश्नाह। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बुध विहार मंदिर परिसर में भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति को पुष्पमाला की और दीप जलाए। भाजपा के डीडीसी प्रधान धर्मेंद्र कुमार, पंडित नारायण दत्त शर्मा, सुशील भाटिया, म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष राजन शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश लाल, संदीप शर्मा, अनिल गुप्ता, राजीव शर्मा, सुरजीत सिंह, सुशील भाटिया, सुनीर सिंह, चक अवतारा गांव में सद्गुरु कबीर सभा के प्रधान फकीर चंद भगत और बिरादरी के लोगों की मौजूदगी में जयंती पर पुष्प वर्षा की गई। पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने बुध विहार मंदिर में और कोटड़ी चाढ़का गांव में कार्यक्रम में नमन किया। उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संवाद
कांग्रेस सेवादल ने बाबा साहेब को याद किया
विजयपुर। कांग्रेस पार्टी के सांबा जिला उपप्रधान बबल गुप्ता की देखरेख में बुधवार को विजयपुर में डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती पर एक कार्यक्रम किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया और उन्हें याद किया। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकार डाला। बब्ल गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब संविधान निर्माता थे। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवनदल सांबा जिला प्रधान धर्म पाल, राज कुमार फ ौजी, विक्की, सुनका, चीमन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
कोटली शाहदौला में प्रभात फेरी निकाली
मीरां साहिब। डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर गांव कोटली शाहदौला में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके जरिये लोगों तक बाबा साहेब का संदेश पहुंचाया। प्रभातफेरी गुरु रविदास मंदिर में निकली। रैली में विनोद कुमार शामिल रहे। लोगो में मिठाई बांटी गई। गांव मरालिया में कार्यक्रम कर डॉ. आंबेडकर को याद किया। सिंकदरपुर कोठे में श्री गुरु रविदास सुख सागर ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम में डॉ. डीडी शिवगोत्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अन्य पद अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। गांव ममका में आल जम्मू कश्मीर अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग युवा कल्याण फोरम के प्रधान चरणदास नद्यालिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेमनाथ मजोत्रा, बोधराज, शाम लाल सढोत्रा, पंच चंपारानी सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।