आरएस पुरा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सुचेतगढ़ के गांव बरसालपुर से श्रद्धालुओं के जत्थे को बुधवार को महंत राजेश बिट्टू ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बंडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महंत राजेश बिट्टू ने सभी को नवरात्र की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह आज भी गांव के युवाओं का दल अमन शांति व विश्व कल्याण हेतु मां के भवन के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा मंगलमय रहे। यात्रा में शामिल युवा मंडली के सदस्यों लखबीर सिंह, अविनाश चैधरी, अरुण चैधरी, सोनू चैधरी, राजू वर्मा, सुखा चैधरी ने बताया कि उनकी तरफ से हर वर्ष श्री माता वैष्णो देवी के यात्रा निकाली जाती है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के अमित चौधरी, विक्रम चौधरी, शुभम चौधरी, चंदन माथुर, दक्षशीश शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।