{"_id":"61b3c1f0498d1231ef3b99e8","slug":"cultural-programme-jammu-city-news-jmu249585919","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां हर कोई विजेता, चाहे ट्राफी मिले या नहीं : भटनागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां हर कोई विजेता, चाहे ट्राफी मिले या नहीं : भटनागर
विज्ञापन
Advisor Bhatnagar-10.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नई शिक्षा नीति में संगीत और कला की पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए बहुत गुंजाइश है। इससे छात्र अपने सपने पूरे कर सकते हैं। यह बात उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने शिक्षक भवन में समग्र शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय कला उत्सव 2021 के समापन मौके पर कही।
उन्होंने कहा कि छात्रों ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की होगी। और यहां हर कोई विजेता है। चाहे वह ट्रॉफी ले या न ले। कला उत्सव में जम्मू संभाग के साढ़े तीन हजार स्कूलों के कुल 14360 और कश्मीर संभाग के 2849 स्कूलों के 12227 छात्रों ने हिस्सा लिया। कला और संगीत की नौ श्रेणियों में चुने गए 36 छात्रों के बीच इस महीने की 8 से 10 तारीख के बीच प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
इसमें साकिब ऐजाज मुखर संगीत-शास्त्रीय, बिस्मा सज्जाद गायन संगीत-शास्त्रीय, मोहसिन सुभान गायन संगीत-पारंपरिक लोक, अनिक्षा बालोत्रा गायन संगीत-पारंपरिक लोक, रुद्र शर्मा वाद्य संगीत सांस्कृतिक, तेजस्वी वर्मा वाद्य संगीत सांस्कृतिक, सुमित कुमार वाद्य संगीत पारंपरिक, हरसिमरन कौर वाद्य संगीत पारंपरिक, मेहरान रफी शाह नृत्य सांस्कृतिक, अंबरीन कौर नृत्य सांस्कृतिक, विशाल कुमार लोक नृत्य, हरीशा लोक नृत्य, मोहम्मद तौहीद डार दृश्य कला, दीपक कुमार 3डी विजुअल आर्ट, नेहेल कादरी 3डी विजुअल आर्ट शामिल रहे। इनको इनाम देकर सम्मानित किया गया।