फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural programm

Jammu News: अयोध्या में झलकेगी जम्मू-कश्मीर की संस्कृति

विज्ञापन
cultural programm
आज दीपोत्सव में प्रस्तुति देंगे केंद्र शासित प्रदेश के कलाकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में इस बार जम्मू-कश्मीर के कलाकार भी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रंगकर्मी मोहम्मद यासीन के नेतृत्व में 15 कलाकारों का समूह अयोध्या पहुंच चुका है। यहां ये 28 से 30 अक्तूबर तक आयोजित दीपोत्सव में समूह डोगरी, कश्मीरी, पहाड़ी और भद्रवाही पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।


मोहम्मद यासीन टीम में सनी मुझू, विशाल शर्मा, अरुणदेव वर्मा, अरुण शर्मा, वंश पंडोत्रा, संकेत, पलशिन दत्ता, सना चौहान, ऋतिका, सुहानी भसीन, अमृता वर्मा, साक्षी गुप्ता, प्रियंका भाऊ और साहिल नरवालिया शामिल हैं। पलशिन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अयोध्या में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करना और अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को प्रस्तुत करना मेरे लिए गर्व की बात है। समूह के कोरियोग्राफर सनी मुझू ने बताया कि हमें अयोध्या जैसे पवित्र मंच पर जम्मू-कश्मीर के लोकनृत्यों को प्रस्तुत करने का सम्मान मिल रहा है। हमारा उद्देश्य अपने प्रदेश की प्रतिभा को उजागर करना और जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित करना है। बता दें कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार हर साल दीपोत्सव आयोजित करवाती है। यह एक सांस्कृतिक महोत्सव है, जिसमें देश-विदेश के हजारों कलाकार शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed