{"_id":"68cb24c1896be4d66b06e16a","slug":"cultural-performances-captivate-air-travellers-jammu-news-c-10-jam1003-715971-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हवाई यात्रियों का मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हवाई यात्रियों का मोहा मन
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों के साथ डॉ. जितेंद्र सिंह स्रोत एयरपोर्ट प्रबंधन
जम्मू एयरपोर्ट पर उत्साहपूर्वक मनाया गया यात्री सेवा दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट पर बुधवार को यात्री सेवा दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान यात्रियों को तिलक लगाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वागत किया गया, जिससे समारोह यादगार बन गया।
यात्री सेवा दिवस के तहत एयरपोर्ट परिसर में संस्कृतिक साहित्य विभिन्न गतिविधियां हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डुग्गर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति भी देखने को मिली। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, यात्रियों वह अन्य हितधारकों उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी और ड्रॉइंग प्रतियोगिता हुई, जबकि स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिससे छात्रों को रचनात्मकता के माध्यम से यात्री सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों से उजागर किया।
गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल सतवारी के 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को एनिवेशन सेक्टर में करिअयर की संभावनाएं से अवगत कराया। एयरपोर्ट संचालन और विमानन क्षेत्र के अवसरों से परिचित कराया। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी कई पहलें भी हुई। यात्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया था, जिसमें नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर की जांच की गई। टैक्सी चालकों के लिए भी स्वास्थ्य जांच करवाई। रक्तदान शिविर में एएआई, सीआईएसएफ और अन्य संस्थानों के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण का संदेश दिया। एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें यात्रियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। एयरपोर्ट निदेशक बीएम. कौल ने कहा कि यात्री सेवा दिवस सिर्फ सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समुदाय और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।