{"_id":"6830d8e35084996d37064496","slug":"cultural-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-102430-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संत सम्मेलन में उमड़ रही संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संत सम्मेलन में उमड़ रही संगत
Sat, 24 May 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 24 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे की वार्ड नंबर 10 में स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में 14वां संत सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसके चौथे दिन महंत मदन की देखरेख में जनक राज शास्त्री, महात्मा चिंतामणि के सहित अन्य संतों ने प्रवचन किए। इसके लिए संगत उमड़ी। इन संतों ने संगत को भक्ति रस से निहाल किया।
संतों ने कहा कि प्रभु अपने सभी भक्तों को प्यार करते हैं जो कोई भी सच्चे मन से अपने प्रभु को याद करता है, प्रभु उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। महंत मदन ने कहा कि इंसान को अपने व्यस्त जीवन में थोड़ा समय निकाल प्रभु का ध्यान लगाकर संतों की संगत भी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुख की तलाश सभी करते हैं पर दुख की कोई नहीं। अगर दुख में प्रभु सिमरन किया जाए तो मानव को सभी सुख मिल जाते हैं।
महंत मदन ने कहा कि संतों महापुरुषों का सत्कार कर अपने से छोटों को भी आदर देना चाहिए। सभी मनुष्यों को गुरुओं और धार्मिक ग्रंथों के कहे अनुसार अच्छे कर्म करने चाहिए।
विज्ञापन
सम्मेलन में संतों के कीर्तन ने सभी को मंत्र मुग्ध किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में शाम को लंगर की सेवा की गई। इस दौरान सैकड़ों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में दर्शन लाल, देवेंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता, रमेश चौधरी, यशपाल आदि ने भी सहयोग किया।