फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural news

Jammu News: धूमधाम के साथ मनाई नरसिंह जयंती

विज्ञापन
cultural news
सांबा। जिले के घगवाल में स्थित नरसिंह भगवान के मंदिर में नरसिंह जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह कुसम हिंदू रमायणी ने कथा वर्णन की। सांयकाल को राज कुमार के भजनों पर लोग थिरके। स्थानीय महिलाओं ने बुधवार को व्रत रख कर नरसिंह जयंती मनाई। स्थानीय निवासी गोपाल शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों में भगवान नरसिंह के प्रति पूरी आस्था है। लोग उन्हें भगवान के रूप में मानते आ रहे हैं। बुधवार को शाम सात बजे भगवान के जन्म के समय भव्य आरती हुई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बताया गया है कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को श्री नरसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान विष्णु ने श्री नरसिंह अवतार लेकर दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप का वध किया था। इसी दिन भगवान श्री नरसिंह जी ने खंभे को चीरकर भक्त प्रह्लाद की रक्षार्थ अवतार लिया था, इसलिए इस दिन उनका जयंती-उत्सव मनाया जाता है। उनका सर सिंह का था और शरीर मानव का, इसलिए उनका नाम नरसिंह था। श्री नरसिंह जयंती के दिन जो भी भक्त उनका व्रत करके उनकी कथा को पढ़ता या सुनता है, उसके सभी पापों का अंत हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed