फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cultural news

Jammu News: फिक्की फ्लो ने प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
Cultural news
साईशा गुप्ता। अमर उजाला
- बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार को पटरी पर लाने में निभा रहीं अहम भूमिका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वरोजगार व स्वास्थ्य की अलख जगा रहीं प्रतिभाशाली 16 महिलाओं को फिक्की फ्लो ने पांचवें ट्रेल ब्लेजर अवार्ड से सम्मानित किया। उनकी भूमिका को सराहा और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जम्मू स्थित होटल विवांता माय सिटी में शुक्रवार को आयोजित समारोह में इन सभी को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए।
इनमें से पांच कर्मयोगी महिलाओं से बात कर उनके प्रयासों को जानने का प्रयास किया गया कि किस तरह और किन परिस्थितियों में आगे आकर वह महिलाओं के लिए प्रेरणा का एक मंच बन सकीं। इनमें से कई महिलाएं बार्डर क्षेत्र में महिलाओं के बीच जाकर स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वरोजगार की दिशा में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

---------
सीमा पर महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा की
जरूरत को पूरा करने का कर रहीं प्रयास
बाॅर्डर क्षेत्र अखनूर में आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से यहां की महिलाओं, बेटियों को स्वरोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। महिलाओं को स्वास्थ्य को बेहतर रखने में कोई समस्या होने पर तत्काल सहायता दी जाती है। कई बार महिलाएं खुद को सीमित रखते हुए कई बातों को बताने में संकोच करती हैं। टीम की महिलाएं उनके पास पहुंचने का प्रयास करती हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी एसोसिएशन की महिला सदस्यों ने उनके पास जाकर हिम्मत बंधाई, जरूरी स्वास्थ्य जानकारी व दवाएं प्रदान कीं। यह क्षेत्र नाॅर्दर्न कमांड आर्मी यूनिट के अंतर्गत आता है। फिक्की फ्लो की तरफ से सम्मानित किया जाना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ रितु मिश्रा, चिकित्सक, सैन्य अस्पताल अखनूर
-------

डोगरी भाषा साहित्य को आगे
बढ़ाने में कर रहीं काम
एससीईआरटी में असिस्टेंट प्रोफेसर से सेवानिवृत्ति के बाद लगातार डोगरी भाषा साहित्य को आगे बढ़ाने में पूरे देश का भ्रमण कर रही हैं। 30 वर्षों की सेवा में काफी समय डोगरी भाषा के विकास, उसकी चर्चा में बीता है। डोगरी भाषा में तीन किताबें लिखी हैं उनका प्रकाशन भी हो चुका है। कोशिश है कि डोगरी साहित्य, भाषा का लगातार विकास हो और लोग इससे जुड़ें। फिक्की फ्लो की तरफ से यह सम्मान मिलना गर्व की बात है।
-विजया ठाकुर, पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर, ग्रेटर कैलाश

-------
छात्राओं को शिक्षा के प्रति कर रहीं जागरूक
राजकीय महिला कॉलेज परेड में असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ ही सामाजिक कार्यों में रुचि के कारण वूमेन स्टडी सेंटर के माध्यम से छात्राओं व महिलाओं को जोड़ा है। खास तौर पर उन गरीब घरों की बेटियों को जो शिक्षा से दूर हैं उनको इसके प्रति जागरूक करने का काम स्टडी सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है। फिक्की फ्लो के माध्यम से पुरस्कार मिलना सुखद एहसास है। इससे आगे बढ़कर समाज के लिए कुछ और करने की प्रेरणा मिलती है।
-डॉ. सीमा मल्पोत्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर, महिला कॉलेज परेड
-------



सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से महिलाओं को बना रहीं सशक्त
सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं व युवतियों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत एक पुस्तकालय की स्थापना की है जो सिंगल पैरेंट्स बेटियां हैं उनको खास तौर पर इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बीते एक वर्ष में 15 से 20 लड़कियों को शिक्षा प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया है। फिक्की फ्लो ने हमारे काम को सराहा और सम्मानित किया यह गर्व की बात है।
-गीतांजलि शर्मा, निवासी सैनिक कॉलोनी
-------


सहकारिता के माध्यम से महिलाओं व
लड़कियों को स्वरोजगार से जोड़ रहीं
सहकारिता के माध्यम से महिलाओं व लड़कियों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने का काम बीते पांच वर्ष से किया जा रहा है। जम्मू पर्यटन विकास की चेयरपर्सन होने के कारण हमारी भूमिका और भी महत्वपूर्ण है। सेल्फ हेल्प ग्रुप का भी इसमें सहयोग लेकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में संस्था काम कर रही है। फिक्की फ्लो ने हमारे काम को सराहा और सम्मानित करने का काम किया है। यह हमारे लिए गर्व के क्षण हैं।
-नीतू धर, चेयरपर्सन, जम्मू पर्यटन विकास
-----


पॉडकास्ट के माध्यम से महिलाओं
के स्वरोजगार व शिक्षा की बात
- महिलाओं व लड़कियों को पॉडकास्ट के माध्यम से उनकी समस्याओं पर बात कर जागरूक करने का काम बीते वर्ष से शुरू किया। लगातार कारवां बनता गया। अब तक 50 से 60 पॉडकास्ट कर चुके हैं। महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराना ही मुख्य उद्देश्य है। अभी महिलाओं को और जागरूक होकर शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वरोजगार की दिशा में अपने कदम बढ़ाने हैं। फिक्की फ्लो लगातार इस दिशा में काम कर रहा है। इस मंच पर सम्मानित होना गर्व की बात है।

-साइशा गुप्ता, पॉडकास्टर, जम्मू

साईशा गुप्ता। अमर उजाला

साईशा गुप्ता। अमर उजाला

साईशा गुप्ता। अमर उजाला

साईशा गुप्ता। अमर उजाला

साईशा गुप्ता। अमर उजाला

साईशा गुप्ता। अमर उजाला

साईशा गुप्ता। अमर उजाला

साईशा गुप्ता। अमर उजाला

साईशा गुप्ता। अमर उजाला

साईशा गुप्ता। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed