फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural news

तवी तट पर बैसाखी की उमंग : आस्था, उत्सव और नौकायन का संगम

विज्ञापन
cultural news
बैसाखी पर्व पर तवी सिवर फ्रंट पर तवी महोत्सव के दौरान तवी आरती का सुंदर नजारा। संवाद
डोगरा संस्कृति की महक ही नहीं, स्थानीय व्यंजनों की खुशबू भी खींच रही लोगों को
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। बैसाखी और तवी महोत्सव के रंग देखने हैं तो रिवर फ्रंट पर आइए। यहां एक तरफ तवी के शांत जल को चीरती रंग-बिरंगी नावें हैं तो दूसरी तरफ उत्साह बढ़ाते झूले। यहां हवा में केवल डोगरा संस्कृति की महक नहीं है बल्कि यहां के फूड स्टॉल्स से उठती गरमा-गरम जलेबियों और राजमा-चावल समेत स्थानीय व्यंजनों की खुशबू भी आपको अपनी ओर खींच लेगी। शहर की भागदौड़ से दूर तवी की लहरों के बीच मंगलवार को उत्साह और उमंग का एक ऐसा संगम देखने को मिला जो हर आयु वर्ग के लोगों को गुदगुदता नजर आया।

रिवर फ्रंट पर तवी महोत्सव और बैसाखी मेले का आगाज हो चुका है। मेला और नाैकायन सुबह 11 बजे से ही शुरू हो गई थी। हालांकि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शाम करीब छह बजे किया। यह बुधवार और वीरवार को भी रहेगा। ये आयोजन श्री रघुनाथ जी कॉरिडोर विकास परिषद ने जम्मू स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सहयोग से किया है। शुभारंभ तवी महाआरती और शंख ध्वनि के साथ हुआ। गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो...से सांस्कृति चेतना का जागरण होता नजर आया।
विज्ञापन


महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण नौकायन बना हुआ है। यहां करीब एक दर्जन नाव हैं। गुब्बारे में बैठकर नदी में उछल-कूद कराने की व्यवस्था भी है। यहां सुबह जैसे ही नावों के चलने का सिलसिला शुरू हुआ तो युवाओं और बच्चों की टोली पानी की लहरों पर अठखेलियां करती नजर आई। इन सबके बीच डोगरा संस्कृति के गीत पूरे रिवर फ्रंट को उत्सवी माहाैल दे रहे हैं। रिवर फ्रंट का यह नजारा किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं लग रहा। मेले के मैदान में लगे झूले बच्चों ही नहीं बड़ों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाद के स्टाॅल और विविधता का तड़का

खाने-पीने के शौकीनों के लिए तवी तट पर खास इंतजाम हैं। खाने के स्टालों पर स्थानीय डोगरा व्यंजनों से लेकर चाट-पकौड़े और गरमा-गरम जलेबियों की खुशबू हवा में घुली हुई है। हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी में भी विविधता के रंग हैं।

रोशनी से जगमगा रहा रिवर फ्रंट

मंगलवार को शाम होते ही पूरा रिवर फ्रंट दूधिया रोशनी में नहा उठा। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विश्व हिंदू परिषद के जम्मू कश्मीर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि तवी महोत्सव के आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। कोशिश यही है कि लगातार इस आयोजन को बेहतर बनाया जाए।


लेजर शो और दंगल ने बढ़ाया उत्साह

रिवर फ्रंट पर महा आरती के बाद लेजर शो हुआ। रंग-बिरंगी लेजर लाइट से फ्रंट के दोनों किनारे जगमग नजर आए। आज और कल भी लेजर शो होगा। दंगल भी होगा। इसमें युवा ही नहीं बच्चे भी दांव आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed