फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural news

महाराजा हरि सिंह आधुनिक जम्मू कश्मीर के वास्तुकार थे : एलजी

विज्ञापन
cultural news
जम्मू में मंगलवार को एक कंक्लेव कार्यक्रम को संबोधित करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।  - फोटो : भाजपाइयों ने फूंका केजरीवाल, आतिशी का पुतला
सिन्हा ने कहा - पिछले दस वर्षों में विकास को क्रांतिकारी गति मिली
विज्ञापन


महिलाओं के सशक्तीकरण को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि महाराजा हरि सिंह आधुनिक जम्मू-कश्मीर के प्रमुख वास्तुकार थे। उन्होंने इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर में इसके भाग्य को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाई। सुनिश्चित किया कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो।

महाराजा हरि सिंह ने गरीबों व वंचितों के लिए कल्याणकारी कार्य किए। वह महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के लिए काम करते रहे। उनका पूरा जीवन समाज की बेहतरी के लिए साहस और दृढ़ विश्वास की एक महान गाथा है।
विज्ञापन


जम्मू में मंगलवार को एक काॅन्क्लेव में एलजी ने कहा, महाराजा हरि सिंह ने क्रांतिकारी सुधार लाए, जिन्होंने समाज व जम्मू-कश्मीर के विकास पर गहरा प्रभाव डाला। यह सुनिश्चित करना लोगों की जिम्मेदारी है कि विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों की विकसित भारत में हिस्सेदारी हो। जैसे-जैसे भारत तेजी से आर्थिक विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, साहित्य, सामाजिक सेवाओं, खेल, शिक्षा और व्यवसाय से जुड़े लोगों का काम हमारे समाज के ताने-बाने को मजबूत करता है। यह सुनिश्चित किया जाए कि समाज के कमजोर वर्गों व महिलाओं के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरने पर बोलते हुए सिन्हा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने जो प्रगति हासिल की है, उसने यह संदेश दिया है कि राष्ट्र निश्चित रूप से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर सरकार ने महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन पर अवकाश घोषित करने की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया है। एलजी को सुधार और योजना में महाराजा हरि सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक शाम लाल चौधरी आदि मौजूद रहे।


उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि अकेले सरकार अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकती है और नागरिकों को मिलकर काम करने की जरूरत है। यह सच है कि सभी मतभेदों के बावजूद, लोग एक समान मूल और एक समान नियति साझा करते हैं। मैं समाज के सभी वर्गों के लोगों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने और इस विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनने का आग्रह करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed