ज्यौड़ियां। हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ में 26 जनवरी का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन को लेकर प्रशासन तथा स्कूल प्रशासन की तरफ से तैयारियां कर ली गई हैं। कार्यक्रम में म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन डिप्टी राम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर तथा थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ भी उपस्थित रहेंगे। वहीं सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से भी राष्टीय ध्वज फहराया जाएगा।
खौड़ के मुख्य बाजार में भाजपा नेता व आल इंडिया भाऊ बिरादरी के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ बाजार के दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगें। पंचायत कलीठ के हाई स्कूलमें बीडीसी चेयरमैन बलबीर सिंह भाऊ की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम होगा, जहां मंडल प्रधान सुखदेव सिंह भाऊ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ज्यौड़ियां के हायर सेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस मौके पर कमेटी के पार्षद भी उपस्थित रहेंगे। एसडीएम खौड़ ठाकुर अनिल कुमार की तरफ से थाना प्रभारी खौड़ बलविंदर सिंह को 26 जनवरी के उपलक्ष्य पर क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। उपजिले के सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को कहा गया है कि उपजिले के सभी नंबरदारों तथा चौकीदारों को कहा जाए कि अपने-अपने गांव मोहल्लों के सभी लोगों को कहा जाए कि गांव के अंदर या आसपास कोई भी संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।