फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

15 वर्ष बाद परिजनों से मिला बुजुर्ग

विज्ञापन
cultural
लापता रोशन लाल परिजनों के साथ व बृजेश्वर सिंह राणा और अनिल शर्मा समाज सेवा संगठन के लोग परिजनों स?
आरएस पुर। सोशल मीडिया के मध्यम से समाज संगठन के युवाओं ने 15 वर्र्ष से लापता रोशन लाल को परिजनों से मिलवाया। अमृतसर के 65 वर्षीय रोशन लाल पुत्र हंसराज की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह वर्षों से आरएस पुरा में रह रहे थे। दिमागी हालत ठीक न होने पर कस्बे के लोग उन्हें खाना आदि दे दिया करते थे।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व कस्बे के समाजसेवक अनिल शर्मा सहित अन्य लोगों ने रोशन लाल से बातचीत की। उनके घर के बारे में जानकारी प्राप्त की। रोशन लाल ने बताया कि वह अमृतसर के निवासी हैं। वाट्सएप पर उनकी वीडियो लोड करने के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि वह आरएस पुरा क्षेत्र में हैं। इसके बाद अमृतसर से आए उनके परिवार के सदस्यों का रोशन लाल पुत्र हंस राज मिलना हुआ। हंसराज का बेटा राकेश कुमार, सतपाल आरएस पुरा पहुंचे।
विज्ञापन

हंसराज के बेटे मुकेश कुमार ने कहा कि कई वर्ष पहले वह अमृतसर से लापता हो गए थे। कई जगह तलाश किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गत दिनों एक वाट्सएप ग्रुप में उनकी वीडियो देखे जाने पर जानकारी मिली और बुधवार को वे उन्हें लेने पहुंचे। रोशन लाल के परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से समाजसेवी अनिल शर्मा, बृजेश्वर सिंह राणा, ओम प्रकाश, राकेश पंडित, सुशील का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनका लापता पिता उन्हें मिल गया है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के लोगों का भी धन्यवाद किया। जहां उसके पिता ने 15 साल गुजारे। रोशन लाल ने बताया कि वह अमृतसर से आरएस पुरा तक कैसे पहुंच गए, उन्हें कुछ याद नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed