{"_id":"5edfd9818ebc3e43301130b4","slug":"cultural-jammu-news-jmu2117994118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच की हत्या पर सरकार के खिलाफ के जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सरपंच की मौत पर दो मिनट का मौन रखे हुए।
Link Copied
विजयपुर। कांग्रेस नेता राजन शर्मा की देखरेख में मंगलवार को एक बैठक हुई। इस दौरान श्रीनगर, अनंतनाग के युवा सरपंच अजय पंडिता की हत्या पर सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। राजन शर्मा ने कहा कि सरकार पंचों-सरपंचों और जनता को सुरक्षा देने में नाकाम हो चुकी है। यही कारण है कि आज पंचों, सरपंचों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंच-सरपंच मांग कर रहे हैं कि हम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, लेकिन सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस कारण पंचों सरपंचों की हत्या की जा रही है। उन्होंने मांग की कि इन लोगों को सुरक्षा दी जाए ताकि अपना काम ईमानदारी से कर सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र और मुर्मू सरकार जम्मू-कश्मीर की जनता पर टैक्स पर टैक्स लगा रही है और सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ कर रही है। अगर जनता ही नहीं रही तो टैक्स किस पर लगाएगी। उन्होंने मांग की कि सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस मौके पर उन्होंने अजय पंडिता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। बैठक में विशाल वर्मा, रकविंदर संब्याल, आशीश कुमार, जगदीप सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।