{"_id":"635306f8c3ecc27cfc5b562f","slug":"cultural-jammu-city-news-jmu270741424","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा गुलाब सिंह की 230वीं जयंती मनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा गुलाब सिंह की 230वीं जयंती मनाई गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। महाराजा गुलाब सिंह 19वीं शताब्दी के भारतीय इतिहास के सबसे महान योद्धाओं और साम्राज्य निर्माताओं में से एक थे। वह भारतीय इतिहास के उन दुर्लभ शासकों में से एक थे, जिन्होंने गिलगित, बाल्टिस्तान और लद्दाख जैसे दुर्लभ इलाकों में भी अपनी संप्रभुता कायम की। ये बातें जम्मू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्याम नारायण लाल ने महाराजा गुलाब सिंह की जयंती के अवसर पर कही।
शुक्रवार को अमर महल में महाराजा गुलाब सिंह की 230वीं जयंती समारोह का आयोजन महाराजा गुलाब सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से किया गया था। महाराजा गुलाब सिंह ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. कर्ण सिंह ने जितेंद्र उधमपुरी को उनके दशकों से डोगरी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए महाराजा गुलाब सिंह पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया।
लाइफ एंड लिगेसी ऑफ महाराजा गुलाब सिंह नामक पुस्तक का विमोचन
डॉ. कर्ण सिंह ने लाइफ एंड लिगेसी ऑफ महाराजा गुलाब सिंह नामक पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें कई इतिहासकारों के महत्वपूर्ण लेखों की व्याख्या की गई है। इस दौरान जेपी सिंह द्वारा संपादित पुस्तक अक्साई चीन टू लद्दाख पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर महाराज कुमार अजातशत्रू सिंह, राजकुुमारी डॉ. ज्यत्सना सिंह, प्रो. शशि पठानिया, एमएम झा, जसलीन कौर, सुचित्रा सिंह जामवाल शामिल रहे। समारोह में ट्रस्ट के प्रबंधन समिति के सदस्य, सिविल सोसायटी के सदस्य और क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति पर काम करने वाले विद्वानों ने भाग लिया।