फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

मंदिरों का शहर रंग-बिरंगे फूलों और लाइट से गुलजार

विज्ञापन
cultural
उधमपुर। धनतेरस और दीपावली पर्व के लिए मंदिरों का शहर रंगबिरंगे फूलों और लाइट से गुलजार हो गया है। दिनप्रतिदिन लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं, जिससे देर शाम तक रौनक हो रही है। त्योहारी सीजन में रंगबिरंगे फूलों और लाइट से बाजारों की आभा देखते ही बन रही है। भव्य तरीके से सजाई गई दुकानें काफी आकर्षित कर रही हैं। मां लक्ष्मी की मूर्तियों और तस्वीरों की बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के पुरानी मंडी, परेड, पक्का डंगा सहित अन्य प्रमुख बाजारों में लोगों की भीड़ लगी रही। चार नवंबर को खुशियों का पर्व दीपावली है। इसी को लेकर दुकानों की सजावट देखते ही बनती है। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को विशेष तौर पर सजाया है। रंगबिरंगी लाइट की बाजार में जबरदस्त मांग है और अब तो मां लक्ष्मी की मूर्तियों व पोस्टरों की बिक्री भी शुरू हो गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों में आकर्षित ऑफर भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ के बाद दीपावली को लेकर भी शहर में प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। कई बार तो बाजार में जाम की स्थिति भी बन रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में मिट्टी के दीपक की भी बिक्री होने लगी है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार धनतेरस से पहले ग्राहाकों के दुकानों पर भीड़ लग रही है। अच्छा खासा काम चला है। पिछले साल के बजाए इस बार सेल हो रही है। धनतेरस के दिन ग्राहकों का और ज्यादा रश होगा। मनीत शर्मा ने पुरानी मंडी में बताया कि वह मिट्टी के दीये, पुष्प और अन्य चीजें खरीदने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड में सुरेंद्र ने बताया कि बीते सालों के बजाए कुछ चीजों के दामों में बढ़ोतरी हो चुकी है। शीशे का जग पिछले साल सौ रुपये का था। लेकिन आज के समय में उस जग का मूल्य 150 रुपये हो गया है। पटाके भी कई किस्मों के आ रहे हैं। उनके दामों प्रति पैकेट पांच या दस रुपये बढ़ चुके हैं। परेड बजार में बर्तन खरीदने आए मंजूर अहमद ने बताया कि पितल के बर्तनों के दाम पहले भी महंगे थे। लेकिन स्टील के बर्तन भी महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed