{"_id":"634da7f90645347320301b83","slug":"cultural-billawer-news-jmu2704256121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक कर भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक कर भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। कार्तिक माह के ज्येष्ठ सोमवार को बिलावर के बिल्केश्वर महादेव मंदिर में दिनभर भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अलसुबह से शाम तक भक्तों का आना जारी रहा, जिस कारण बाजारों में भी रौनक रही। वहीं, श्रद्धालुओं ने आयोजित भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।
कार्तिक माह के ज्येष्ठ सोमवार को अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का बिल्केश्वर महादेव मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। इसमें स्थानीय लोगों सहित फिंतर, देवल, किशनपुर, सुकराला, बग्गन आदि इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। इस दौरान भक्तों ने जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं के काफी संख्या में पहुंचने से मुख्य बाजार में दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। हर ज्येष्ठ सोमवार को मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
बिल्केश्वर महादेव मंदिर कमेटी बिलावर के प्रधान सुभाष चौधरी में बताया कि लोगों के सहयोग से हर ज्येष्ठ सोमवार को भंडारा लगाया जाता है। पूजा-अर्चना के बाद सुबह दस बजे भंडारा भक्तों के लिए खोल दिया गया, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। गौरतलब रहे कि बिलावर के प्रसिद्ध बिल्केश्वर महादेव मंदिर में ऐसे तो हर दिन कई भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन माह के ज्येष्ठ सोमवार को संख्या काफी बढ़ जाती है। मान्यता है कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।