फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural, ariyan, male

Jammu News: बाबा ब्रह्मदेव के दरबार में नतमस्तक हो कर मांगी प्रदेश में सुख-समृद्धि की दुआ

Sat, 06 May 2023 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 06 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
cultural, ariyan, male
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। सीमावर्ती गांव तरेवा में शुक्रवार को अखिल भारतीय पावा महाजन बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बिरादरी सहित अन्य लोगों ने बाबा ब्रह्मदेव देवस्थान पर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की।
शुक्रवार को सुबह से ही अखिल भारतीय पावा महाजन बिरादरी के लोगों का धार्मिक स्थल में पहुंचना शुरू हो गया था।प्रबंधकों की ओर से हवन-पूजन के बाद देवस्थान को श्रद्धालुओं के लिए सुबह सात बजे खोल दिया था। काफी संख्या में बिरादरी के लोगों ने देवस्थान पर पहुंचकर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोगों ने भी अर्धवार्षिक मेल में बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय पावा महाजन बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल बुद्ध पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। वहीं, वार्षिक मेल का आयोजन झिड़ी पूर्णिमा के दिन होता है। इस दौरान लोगों ने बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर कुल की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही नवविवाहित जोड़ों की आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, कई लोगों ने बच्चों के मुंडन करवाए। अखिल भारतीय पावा महाजन बिरादरी के प्रबंधकों की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। इसके साथ ही लंगर का आयोजन किया गया था। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए फव्वारे और सरोवर सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर बने सरोवर में स्नान कर देवस्थान में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मान्यता है कि बाबा ब्रह्मदेव की कृपा से लोगों की मन्नतें पूर्ण होती हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। यहां पर प्रदेश सहित अन्य राज्य के लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया है।
- विजय कुमार गुप्ता, प्रधान, अखिल भारतीय पावा महाजन बिरादरी कमेटी


बाबा ब्रह्मदेव के आदेश अनुसार ही प्रबंधक अपनी भूमिका पूरी तरह से निभाते हैं। बिरादरी के सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत प्रदान करने की कोशिश करते हैं। कमेटी की तरफ से बिरादरी के कल्याण के लिए भी कार्यक्रम किए जाते हैं।
- शिवप्रताप गुप्ता, चेयरमैन, अखिल भारतीय पावा महाजन बिरादरी कमेटी


बिरादरी के लोग किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले बाबा ब्रह्मदेव का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। बिरादरी के लोगों के अलावा अन्य लोगों में भी बाबा ब्रह्मदेव के प्रति काफी आस्था है।

- प्रेम गुप्ता, सदस्य, अखिल भारतीय पावा महाजन बिरादरी कमेटी


बाबा ब्रह्मदेव के दरबार में आकर जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत को मांगता है वह पूर्ण होती है। वह सेवक की भूमिका निभा कर ही दरबार में कार्य करते हैं। अन्य दिनों में भी बिरादरी के लोगों का देव स्थान में आना जाना जारी रहता है।
- श्याम लाल गुप्ता, सदस्य, अखिल भारतीय पावा महाजन बिरादरी कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed