अखनूर। कस्बे के मांडा में महा विराट विष्णु यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जो 25 नवंबर तक चलेगा। इसमें 108 कुटिया विराट यक्ष में श्रद्धालुओं द्वारा पूर्णाहुति दी जाएगी। यज्ञ सुरेश शास्त्री की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है।
यज्ञ शुभारंभ पर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई, जो यज्ञ स्थल मांडा से शुरू हुई और कस्बे के फव्वारा चौक, बस अड्डा और मेन बाजारों से होकर गुजरी। इसमें महिलाएं चिनाब दरिया से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचीं। कथा वाचक सुरेश शास्त्री ने बताया कि विराट विष्णु यज्ञ में हर मनुष्य को आस्था व्यक्त करने के लिए भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि यज्ञ में भाग लेने के लिए बिना संकोच के भाग लें और सनातन धर्म का प्रचार करें। उन्होंने बताया कि यज्ञ में भाग लेने वाले हर मनुष्य को पुण्य अवश्य प्राप्त होता है। संवाद