{"_id":"62acc3ac4c063156534a49c8","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu2621490167","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा गुलाब सिंह ने जम्मू-कश्मीर की चीन और अफगानिस्तान सीमाओं की रक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा गुलाब सिंह ने जम्मू-कश्मीर की चीन और अफगानिस्तान सीमाओं की रक्षा की
विज्ञापन
अखनूर के जियो पोता घाट पर महाराजा गुलाब सिंह राजतिलक पर पूजन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। डोगरा राज का 200 वां स्थापना दिवस पूरा होने पर शुक्रवार को महाराजा गुलाब सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से एक कार्यक्रम जियो पोता घाट पर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडितों द्वारा पूजा अर्चना के साथ महाराजा गुलाब सिंह व महाराजा रणजीत सिंह के स्मारक पर पुष्प वर्षा व आरती करके श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह और पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
युवराज विक्र मादित्य सिंह ने कहा कि कहा के चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर महाराजा रणजीत सिंह ने गुलाब सिंह का राज तिलक करके डोगरा राज्य की नींव रखी थी, और डोगरा राज की शुरुआत हुई थी। यह दिवस जम्मू-कश्मीर के लोगों खासकर डोगरों के लिए एक अहम स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि महाराजा गुलाब सिंह ने जम्मू-कश्मीर की चीन और अफगानिस्तान सीमाओं की रक्षा की।
पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि महाराजा गुलाब सिंह के नेतृत्व में हमारी सरहदें तिब्बत- लद्दाख तक फैली है। यह सारा क्षेत्र महाराजा गुलाब सिंह की देन है। युवा पीढ़ी को ऐसे महान लोगों को हमेशा याद रखना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजान सिंह, जम्मू टीम के चेयरमैन जोरावर सिंह, चिब बिरादरी के प्रधान शमशेर सिंह, एसएसपी मोहन लाल भगत, केपी सिंह, डीडीसी सदस्य भूषण बराल व अन्य मौजूद रहे।
महाराजा गुलाब सिंह को दी श्रद्धांजलि
विजयपुर। संगठनों और नेताओं ने डोगरा साम्राज्य के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह को शुक्रवार का श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, राजेश पडगोतर, रघुवीर सिंह आदि ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं के सम्मान से लेकर शिक्षा, सिंचाई, अर्थ व्यवस्था और मंदिरों में हर धर्म के व्यक्ति के लिए प्रवेश पर काम किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाईचारे का संदेश दिया। यही कारण है कि आज लोग उन्हें याद कर रहे हैं। संवाद