{"_id":"62531fa0b1dd2942f4542860","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu2575270107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार भूपेंद्र सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार भूपेंद्र सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
हवलदार भूपेन्द्र सिंह का पूरे सेना सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत पंगाली निवासी हवलदार भूपेंद्र सिंह पुत्र सेवानिवृत्त कैप्टन चैन सिंह का रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब चिनाब दरिया के किनारे पंचायत पंगाली के शमशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित रहे। जिनमें सरपंच पठान सिंह मनहास, सवर्ण सिंह, विजय कुमार शर्मा, यशकर्ण सिंह भाऊ, डिप्टी राम, सूरज सिंह भाऊ, बलबीर सिंह, शमशेर सिंह चिब, हरनाम सिंह मनहास, नरेंद्र सिंह भाऊ, दलजीत सिंह चिब, मदन सिंह चिब उपस्थित रहे। सेना की 23 सिख शाखा के जवानों ने हवलदार भूपेंद्र सिंह को सलामी दी। इस मौके पर सेना के 191 ब्रिगेड के कमांडर, डिप्टी कमांडर, सेना की 23 सिख के कमांडिंग आफिसर तथा टूआईसी राजीव आदि उपस्थित रहे, जिन सबने सलामी दी। हम बता दें की हवलदार भूपेंद्र सिंह की अपनी ड्यूटी के दौरान सिलीगुड़ी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। वह सेना की 18 डोगरा में तैनात थे। संवाद
सीआरपीएफ ने शौर्य दिवस पर किया कार्यक्रम
सांबा। जिले के स्मेलपुर में सीआरपीएफ कैंप में शौर्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी धीरेंद्र वर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल 1965 को कच्छ गुजरात में पाकिस्तानी सेना ने पूरे अमले के साथ सीआरपीएफ की द्वितीय वाहिनी पर हमला बोला, जिसके जवाब में हमारे जवानों ने पाकिस्तानी सेना का मुकाबला किया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 19 जवानों को मार गिराया व तीन को पकड़ लिया। हर वर्ष शौर्य दिवस का आयोजन कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। संवाद