{"_id":"6251e0ff51110106a41f1638","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu257467791","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आस्था प्रकट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आस्था प्रकट की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। श्री दुर्गा अष्टमी क्षेत्र में धूमधाम और आस्था के बीच मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों और घरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। शनिवार को पूली वाले मंदिर में महंत मोनी बाबा की अगुवाई में विशेष पूजा की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आस्था प्रकट की। घरों में लोगों ने पूजा अर्चना करके कंजक पूजन किया और प्रसाद वितरित किया। दुर्गा मंदिर, कामेश्वर मंदिर सहित अन्य में भी पूजा अर्चना और भंडार लगाया गया। संवाद
मां के भक्तों ने मंदिरों में भंडारे लगाए
विजयपुर। अष्टमी पर कई स्थानों पर शनिवार को धार्मिक आस्था और पारंपरिक तरीके से कन्या पूजन किया गया। मां दुर्गा के नाम पर घरों और मंदिरों में साख का विसर्जन किया गया। मंदिर और आश्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। मां के भक्तों ने मंदिरों में भंडारे लगाए। संवाद
दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में पहुंचे भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिला में शनिवार को दुर्गा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। भक्तों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए घरों में कंजक पूजन किया। कस्बे में माता शीतला मंदिर सहित रामेश्वरधाम, गीता भवन, हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने प्रसाद श्रृंगार की वस्तुएं मां के चरणों में अर्पित की, साथ ही विधि पूर्वक आरती कर सदा आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। अष्टमी की पूजा करने वाले भक्तों ने नवरात्र का व्रत खोल प्रसाद ग्रहण किया। कई भक्तों ने घरों में हलवा पूड़ी बना कन्या पूजन कर परिवार के लिए मां से सुख शांति बनाए रखने की कामना की। कस्बे के गीता भवन मंदिर के संचालक स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि अष्टमी का त्योहार भक्तों ने उत्साह के साथ मनाया। सुबह चार बजे से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ शुरू हो गई थी। जो सुबह नौ बजे तक रही।
स्वामी जी ने नवरात्र पर्व का विशेष महत्व के बारे में भक्तों को प्रवचन सुना मंत्रमुग्ध किया। नवरात्र में मां की भक्ति करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को नवमी मनाई जाएगी। इस दिन मंदिर में हवन यज्ञ कर भंडारा भी लगाया जाएगा। अष्टमी पर कई जगहों पर स्टाल भी लगाए गए।
मीरां साहिब क्षेत्र में भी दिन निकलने के साथ मंदिरों में पहुंचे भक्तजनों ने मां की महिमा का गुणगान किया। इंदिरा नगर में माता वैष्णो मंदिर में प्राता मंत्रोउच्चारण के साथ हवन किया गया, जिसमें बैठे भक्तजनों ने आहुतियां डाल पूजा की। बाद दोपहर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सत्ता ने भंडारे में पहुंचे भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया।
अष्टमी पर साख विसर्जन के साथ नवरात्र संपन्न
सांबा। अष्टमी पर साख विसर्जन कर कंजक पूजन के साथ नवरात्र संपन्न हो गए। शनिवार सुबह से ही श्रद्धालु साख लेकर नदी व दरिया किनारों पर पहुंच रहे थे। साख विसर्जन के बाद कंजक पूजन किया गया। चीची माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भक्त लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर दर्शन करते हुए दिखे। संवाद