फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
cultural
पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
ज्यौड़ियां। 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हुए शहीदों को सोमवार को नमन किया गया। क्षेत्र के सेलावाली में आयोजित सभा में उन्हें याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि उन माताओं एवं पिताओं को संभलने का कलेजा किसी में नहीं है, जिन्होंने अपने सपूतों को आतंकवाद से लड़ाई में अर्पित कर दिया हो। उनके लिए अपने आपको संभालना मुश्किल होगा। देश के करोड़ों देशवासी उनके साथ खड़े हैं। उनको नमन करते हैं, जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया है। हम सभी ईश्वर से कामना करते हैं कि ईश्वर उन सपूतों की आत्मा को शांति प्रदान करे। भारत देश के ऐसे वीर जवानों एवं उनके माताओं और पिताओं को शत-शत नमन।
विज्ञापन

इस मौके पर पंच तिलक राज, पंच रिंकू कुमार, रामपाल, पिंटू कुमार, अरुण कुमार, अश्वनी कुमार, डॉक्टर गुलशन कुमार, सोहन लाल, सतपाल, काला राम, वरुण कुमार, सतीश कुमार और अन्य युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों को किया याद
विजयपुर। अपनी पार्टी के प्रांतीय प्रधान सरदार मंजीत सिंह की देखरेख में विजयपुर में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मनजीत सिंह ने पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में जो शहीद हुए थे उनको हम सब लोगों ने इकट्ठे होकर श्रद्धांजलि दी। हमें देश के उन महान वीरों पर गर्व है जो अपनी जान की परवाह किए बिना भारत माता की रक्षा की खातिर प्राणों की बाजी लगा देते हैं। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद
पुलवामा के शहीदों के सम्मान में खेल प्रतियोगिता
सांबा। जिले के समैलपुर में एबीवीपी ने पुलवामा हमले के शहीदों के सम्मान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमें नारायण सिंह अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा सह-प्रभारी सांबा जिला मुख्य अतिथि और सुरिंदर भगत चंडीगढ़ प्रभारी विशिष्ट अतिथि थे।

उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि युवाओं को अपनी शारीरिक फिटनेस और मानसिक फिटनेस के लिए खेल प्रतियोगिता जारी रखना चाहिए और नशे से बचने बारे भी जागरूक किया। मैच विजयपुर और सांबा क्रिकेट क्लब टीम के बीच खेला गया। इसमें विजयपुर की टीम ने पहले खेलते हुए बृज ने 37 रन, शुभम 30 रवि, 16 रन के साथ 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। सांबा क्लब की टीम में वंश ने 40, सचिन 30 रन की बदौलत कुल 143 रन ही बना सके। इस तरह से विजयपुर क्रिकेट क्लब ने मैच जीत लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच शुभम बनोत्रा रहे। उन्होंने 30 रन और 2 विकेट लिए। प्रतियोगिता स्थल पर नवजोत जसरोटिया और अनुकुल भगत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed