{"_id":"61fec7daa0d3201bfa37563f","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu2532628159","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी धूमधाम और आस्था के बीच मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी धूमधाम और आस्था के बीच मनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में वसंत पंचमी धूमधाम और आस्था के बीच मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके भगवान से परिवार के सदस्यों की सुख शांति की कामना की, और भंडारे लगाए।
कस्बे के श्रीराम आश्रम पुली वाले मंदिर, कामेश्वर मंदिर, जियो पोता मंदिर में विशेष पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने आस्था व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने कहा कि वसंत पंचमी पर विशेष रूप से पूजा अर्चना की गई और पीले वस्त्र पहने और पीले रंग का खाना खाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद
वसंत पंचमी के पर मंदिरों में लगी लोगों की भीड़
सुंदरबनी। वसंत पंचमी पर मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर मंदिरों में लोगों ने ज्ञान एवं विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की। इस मौके पर लोगों ने घरों में मां सरस्वती की पूजा करके पीले रंग का प्रसाद तैयार करके वितरित किया। घर में मां सरस्वती के आशीर्वाद बने रहने की कामना की। संवाद
विज्ञापन
उत्साह से मनाया वसंत पंचमी का त्योहार
विजयपुर। क्षेत्र में वसंत पंचमी का त्योहार शनिवार को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने बताया कि वसंत पंचमी का त्योहार पूरे देश में उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन लोग विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करते हैं। पीले कपड़े पहनकर इस दिन मां सरस्वती को पीली चीजों का भोग लगाया जाता है। मां सरस्वती की पूजा खासतौर पर बच्चे और विद्यार्थी करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चों के ऊपर मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है। वह पढ़ाई में बेहतरी कर पाते हैं। देश में हर जगह वसंत पंचमी अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाई जाती है। संवाद