फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

बाबा मेईमल देवस्थान पर उप्पल बिरादरी के लोगों ने माथा टेका

विज्ञापन
cultural
बाबा मेईमल देव स्थान पर मेल का आयोजन
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत डोरी डगेर में स्थित बाबा मेईमल देवस्थान पर रविवार को उप्पल बिरादरी की मेल आयोजित हुई। दो दिन चलने वाली इस मेल में पहले दिन दोपहर तक क्षेत्र के लगभग पचास हजार से भी अधिक की संख्या में लोग शामिल हुए। मेल के दौरान लोगों ने बाबा मेईमल देवस्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। मेल को सफल बनाने के लिए खौड़ प्रशासन ने अच्छे प्रबंध किऐ।
विज्ञापन

बाबा मेईमल देव स्थान कमेटी व उप्पल बिरादरी के प्रधान बाबू राम ने बताया कि यहां साल में दो बार मेल लगती है। इसको सफल बनाने के लिए खौड़ प्रशासन के निर्देश पर सरकारी विभागों का काफी सहयोग मिलता है। खौड़ में तैनात हर विभाग मेल को सफल बनाने के लिए सेवाएं देता है। मेल में भाग लेने वाले लोगों को साफ पानी, यातायात, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। आज भी मेल के दौरान कृषि, बागवानी तथा आंगनबाड़ी विभाग की तरफ से स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। मेल के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए भी बंदोबस्त किए गए। इसमें बचचों के लिए खेलकूद तथा झूले भी लगाए गए। जहां बच्चों को मस्ती करते दिखा दिए।
विज्ञापन

जाल बिरादरी की मेल धूम धाम से मनाई
रामगढ़। सीमावर्ती गांव भोजपुर में रविवार को जाल बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। सुबह आठ बजे से दस बजे तक बाबा की दरगाह पर हवन किया गया। उसके बाद भक्तों ने माथा टेक कर बाबा जी का आशीर्वाद लिया। वहीं कड़ाके की ठंड में भी बड़ी संख्या में भक्त मेल में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव नंदपुर में नथयाल बिरादरी की मेल में लोगों ने देव स्थान पर माथा टेका और बाबा जी का आशीर्वाद लिया। साथ ही लंगर ग्रहण किया। बिरादरी के इंचार्ज मास्टर किशन लाल संजय चौधरी, रवैल सिंह, बूटी राम ने कहा कि बाबा के भक्तों ने बाबा के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उसके बाद भक्तों ने लंगर ग्रहण किया। संवाद
बिनलोच रैना ब्राह्मण बिरादरी की मेल मनाई
विजयपुर। बिनलोच रैना ब्राह्मण बिरादरी की मेल रविवार को दादी माता देव स्थान बगुना रजिंदर पुरा में धूमधाम से मनाई गई। बिरादरी के लोगों के अलावा क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और माथा टेका।

बिरादरी के सदस्यों ने बताया कि कोरोना को देखते हुए निर्देशों का पूरा पालन किया गया। बिरादरी के लोगों ने मंदिर में माथा टेका पूजा अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर माथा टेकने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसलिए इस मेल में लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed