अखनूर। कस्बे के चिनाब दरिया के चंदिया घाट पर भगवान श्री परशुराम मंदिर में शनिवार को श्री शनिदेव की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा बिरादरी के प्रधान अशोक शास्त्री की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में सुबह मंदिर में गणेश पूजा के साथ सत्संग और हवन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, रमण मिश्रा, तारा मानि, बब्बू शर्मा, सतिंदर शर्मा, राकेश कुमार, शिव कुमार आदि उपस्थित थे। संवाद