फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

रिफ्यूजियों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर मनाया जश्न

विज्ञापन
cultural
नाच कर जश्न मनाते हुए बेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती कस्बा खौड़ में सोमवार को वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजियों की तरफ से एक कार्यक्रम किया गया। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में रिफ्यूजी परिवार के लोग शामिल हुए। कार्यक्त्रस्म का उद्देश्य अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर धन्यवाद रैली कर जश्न मनाना रहा। वेस्ट पाक रिफ्यूजियों की तरफ से रैली निकाली गई, जिसमें ढोल की थाप पर नाच कर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

संस्था के उपप्रधान सुखदेव सिंह मन्हास ने भाजपा का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर हम सभी पर उपकार किया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने 70 साल के बाद आजादी दिलाई। उन्होंने मुख्य बाजार में ढोल नगाड़ों की थाप पर रैली निकाल कर भारत माता की जय के नारे लगाए। रैली मुख्य बाजार से होती हुई शिव ओम पैलेस में खत्म हुई। जहां राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रीय गान गाया गया। इस मौके पर पूर्व तहसील प्रधान लाल सिंह, प्रधान, कैप्टन शमशेर सिंह, सचिव राम सिंह उर्फ बब्बू, सुबेदार सुखदेव सिंह मनहास, कैप्टन जगदीश सिंह, जनकारी सिंह, रामेश सिंह, भगत सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed