फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

शहीद स्मारक पर बैंड डिस्पले कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
cultural
शहीद को सलामी देते सैन्य अधिकारी व अन्य।
ज्यौड़ियां। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सेना की तरफ से खौड़ के पलांवाला रोड पर निकियां मोड़ के पास शहीद स्मारक बलदेव चौक पर सोमवार को बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद बलदेव सिंह शौर्य चक्र (मरणोपरांत) के स्मारक पर पिता सेवानिवृत्त हवलदार राम लाल और उनके परिजनों की तरफ से श्रद्धांजलि के साथ हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में सेना से सेवानिवृत्त लोगों और अन्य लोगों ने भाग लिया, जिनमें सेवानिवृत्त सुबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, कैप्टन सुखदेव सिंह मनहास, नायब सरपंच कुलबीर सिंह, पंचायत मट्टू आदि शामिल रहे। जिन्होंने सेना के बैंड डिसप्ले की धुनों का अवलोकन किया। सेना के बैंड वादकों ने तनमायत से बैंड वादन करने के साथ-साथ उपस्थित लोगों को अनुशासन, तालमेल और आपसी भाईचारा कायम रखने में मिलजुल कर काम करने की सीख दी। बैंड डिसप्ले के बाद सेना के अधिकारी की तरफ से सेवानिवृत्त सैनिकों तथा स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को सुनने और उनके मन की बात को जानने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन

सीमावर्ती लोगों और सेवानिवृत्त सैनिकों ने सेना की इस अनूठी पहल के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने का स्वागत करते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से देश की युवा पीढ़ी में देश भक्ति की अलख जागेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed