{"_id":"6070a4908ebc3ee61b335f5c","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu233130175","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश्वर सिंह की रिहाई पर खुशी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश्वर सिंह की रिहाई पर खुशी जताई
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। बीजापुर हमले में नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो के जवान राकेश्वर सिंह मनहास को रिहा किए जाने पर शुक्रवार को खौड़ के गांव पलांवाला, पगांली तथा खौड़ में लोगों ने खुशियां मनाईं। इस दौरान मिठाई बांटी गई और एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
वार्ड-छह के पार्षद दीपक सिंह भाऊ ने बताया कि वीरवार शाम जब राकेश्वर सिंह मनहास को रिहा किया गया तो हमें बहुत खुशी हुई। जब से पता चला है कि राकेश्वर सिंह मनहास नक्सलियों के कब्जे में हैं तो बहुत भय लग रहा था। पूरा क्षेत्र भगवान से प्रार्थना कर रहा था कि हमारे क्षेत्र का सपूत सही सलामत लौट आए। भगवान ने हमारी सुन ली। हम बहुत खुश हैं।
सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से पलांवाला में राकेश्वर सिंह मनहास की रिहाई पर मिठाई बांटी गई। सूबेदार गुलबदन सिंह ने कहा कि हमारा मन काफी उदास रहा कि पता नहीं नक्सली जवान उसके साथ क्या करेंगे, लेकिन अब हम बहुत खुश हैं। संवाद