फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cucet exam date extended due to covid-19

30-31 मई को नहीं होगी सीयूसीईटी परीक्षा - 23 मई तक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
cucet exam date extended due to covid-19
अंशु शर्मा जम्मू। सम्पूर्ण भारत में कोविड-19 के चलते लॉकडाउन है। इस महामारी की स्तिथि में सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को नज़र में रखते हुए सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( सीयूसीईटी) की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। फिलहाल परीक्षा की नई तिथि जारी नहीं की गई है। इससे पहले सीयूसीईटी की परीक्षा 30-31 मई को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होना तय हुई थी। लेकिन कोविड-19 के कारण इसे आगे करना पड़ा। इसके साथ की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में विभिन्न यूजी और पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 23 मई 2020 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 8 हजार आवेदन सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अभी तक कुल 1 लाख 7 हजार आवेदन आए चुके हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में अब तक विभिन्न कोर्सों में 8 हजार आवेदन आए चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा आवेदन इंटेग्रेटेड साइंस प्रोग्रामों के लिए आए हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर के लिए 5 हजार आवेदन आए है। वहीं बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी के लिए केवल 900 आवेदन आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed