फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CU Jammu admission: Interview for PhD admission in Central University jammu from June 27

CU Jammu: 27 जून से केंद्रीय विश्वविद्यालय में PHD दाखिले के लिए साक्षात्कार

Tue, 14 Jun 2022 10:48 AM IST
kumar गुलशन कुमार मंगेश कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
मंगेश कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 14 Jun 2022 10:48 AM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में इस बार पीएचडी में दाखिले के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। नेट, जेआरएफ और एमफिल पास अभ्यर्थियों से साक्षात्कार में शामिल होने के लिए शोध प्रस्ताव मांगे गए हैं। पीएचडी में दाखिले के लिए 18 विभागों में 27 जून से एक जुलाई तक साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विज्ञापन
CU Jammu admission: Interview for PhD admission in Central University jammu from June 27
Central University of Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में पीएचडी में दाखिले के लिए 18 विभागों में 27 जून से एक जुलाई तक साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दाखिला मिल सकेगा। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मार्केटिंग मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, मटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, फिजिक्स, बायोटेक्नोलॉजी और मैथ्स डिपार्टमेंट में साक्षात्कार की प्रक्रिया 27 जून को  शुरू होगी। 
विज्ञापन


इन विभाग में 28 को होगा साक्षात्कार 
संबंधित विभाग साक्षात्कार का समय निर्धारित करेंगे। सोशल वर्क, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन साइंस और नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज डिपार्टमेंट में 28 को साक्षात्कार होगा। वहीं बाटनी, केमिस्ट्री, ज्योलॉजी डिपार्टमेंट में 29 को और इंग्लिश, हिंदी व एजुकेशन डिपार्टमेंट में एक जुलाई को साक्षात्कार होगा। संबंधित विभाग अभ्यर्थियों को ईमेल या फोन काल के माध्यम से साक्षात्कार के लिए सूचित करेंगे।
विज्ञापन


नेट, जेआरएफ व एमफिल पास अभ्यर्थियों से मांगे शोध प्रस्ताव
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सूरम सिंह ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी में दाखिले के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। नेट, जेआरएफ और एमफिल पास अभ्यर्थियों से साक्षात्कार में शामिल होने के लिए शोध प्रस्ताव मांगे गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के शोध प्रस्ताव संबंधित विभागों को पसंद आएंगे। उन्हें ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल विश्वविद्यालय ने साक्षात्कार के लिए चार विभागों के अभ्यर्थियों की सूची साइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी विभाग में 8 सीटों के लिए 58 से मांगे शोध प्रस्ताव
हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग ने पीएचडी की 8 सीटें भरने के लिए 58 अभ्यर्थियों से 20 जून तक शोध प्रस्ताव मांगे हैं। सभी अभ्यर्थी नेट, जेआरएफ और एमफिल की परीक्षा उत्तीर्ण हैं। उत्कृष्ट 8 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर चयन करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। वहीं, जीव विज्ञान विभाग में 6 सीटें भरने के लिए 33 शोधार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। रसायनिक विज्ञान विभाग में 5 सीटें भरने के लिए 16 और कंप्यूटर साइंस एंड आईटी विभाग में 4 सीटों के लिए 17 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।


इस बार विवि ने नहीं ली लिखित परीक्षा
केंद्रीय विश्वविद्यालय ने पीएचडी में दाखिले के लिए इस बार लिखित प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया बंद कर दी है। बीते वर्षों में पीजी पास अभ्यर्थी भी नेट की परीक्षा पास किए बिना लिखित परीक्षा में शामिल होते थे। दाखिले में पहली प्राथमिकता नेट व जेआरएफ पास किए अभ्यर्थियों को मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed