फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CU, admission

Jammu News: कल खुलेगी सीयू, 24 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दिखेगी कड़ी स्पर्धा

विज्ञापन
CU, admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय तीन जुलाई सोमवार से खुलेगा। प्रदेश के 20 जिलों और लद्दाख समेत अन्य राज्यों के छात्र रविवार को हॉस्टल में पहुंचेंगे। सीयूईटी परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू होगा। इस बार सभी विभागों में पूरी सीटें भरने की उम्मीद है। स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश के लिए 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट दिया। अभी स्नातकोत्तर के 15 और स्नातक के 9 डिग्री प्रोग्राम चल रहे हैं। सभी में सीयूईटी के तहत दाखिले होंगे। तुलनात्मक धर्म एवं सभ्यता केंद्र विभाग में पहली बार स्नातक डिग्री कार्यक्रम भी इस सत्र से शुरू हो रहा है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा ली जानी है। इससे पहले कई विभागों में सीटें खाली रहती थी। मगर इस सत्र से उन अभ्यर्थियों को भी दाखिला देने का प्रावधान है, जिन्होंने अन्य विश्वविद्यालयों में आवेदन किया है। यही नहीं, विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों और आईआईटी में प्रवेश के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय को पहली बार सत्यापन करने का मौका मिला है। यानी यहीं से अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर आगे भेजे जा रहे हैं।


हिंदी में 30 सीट के लिए 6021, पीजी गणित में 50 के लिए 16516 ने दिया टेस्ट
अन्य वर्षों की तुलना में इस बार दाखिले के लिए छात्रों में कड़ी स्पर्धा होगी। हिंदी में 30 सीटों के लिए 6021, गणित विभाग में एमए एमएसी की 50 सीटों के लिए 16516, इंग्लिश में 40 के लिए 17584, शिक्षा अध्ययन विभाग में 50 के लिए 3639, जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग में 30 के लिए 10235, लोक नीति एवं लोक प्रशासन विभाग में 30 के लिए 25,228, पर्यावरण विज्ञान में 40 के लिए 9561, समाज कार्य विभाग में 30 के लिए 7942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यूजी व पीजी की डिप्लोमा समेत करीब 1500 सीटें भरनी है।
विज्ञापन


200 छात्रों के लिए नए हॉस्टल की व्यवस्था
करीब 200 छात्रों के लिए नए हॉस्टल की व्यवस्था की जा रही है। सरोर में इमारत देखी है। फिलहाल विश्वविद्यालय में एक ब्वॉयज हॉस्टल है। इसके अलावा कुछ छात्रावास की इमारतें निर्माणाधीन हैं। डीआरडीओ, पुस्तकालय खंड, स्कूल ऑफ कॉम्प्लेक्स समेत अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर है। कुछ समय के भीतर छात्रों को और अधिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed