फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF's Valley QAT conducts mock drill in Dal Lake

Jammu News: सीआरपीएफ की वैली क्यूएटी ने डल झील में की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
CRPF's Valley QAT conducts mock drill in Dal Lake
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में जहां जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पर्यटन कार्य समूह की बैठक की मेज़बानी के लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक साथ मिलकर सुरक्षा ग्रिड को मज़बूत बनाने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। इसी की कड़ी के चलते शनिवार को विश्व प्रसिद्ध डल झील में सीआरपीएफ की विशेष वैली क्यूएटी (क्विक एक्शन टीम) द्वारा मॉक ड्रिल की गई।
श्रीनगर की डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर (एसकेआईसी) मुख्य स्थल है, जहां जी20 बैठक का आयोजन किया जा रहा है के आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। झील में सुरक्षा के स्तर को उच्च बनाने के लिए विशेष रूप से मरीम कमांडो (मार्कोस) पहले से तैनात किये गए हैं। और आज वैली क्यूएटी के जवान भी झील में मॉक ड्रिल दिखाई जिसमें आधुनिक हथियारों से लैस जवान वाटर बोट्स में गश्त करते दिखाई दिए। जवानों ने मुस्तैदी से बोट्स में पोजीशन लेकर अपनी मुस्तैदी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें किसी तरह की चूक की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने बताया कि इसलिए सभी सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ आतंकवादियों ने नापाक मंसूबों को विफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटे हुए हैं। अधिकारी के अनुसार हमारी वैली क्यूएटी के जवानों के पास उच्च स्तर का प्रशिक्षण और आधुनिक हथियार हैं जिसके चलते किसी भी स्थिति में उनका रिएक्शन टाइम बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि उन्होंने बताया कि जवानों के पास ब्रेटा, गलॉक, एके47 के साथ साथ आटोमेटिक असॉल्ट राइफल्स और नाईट विज़न जैसे आधुनिक उपकरण हैं। अधिकारी ने बताया कि वैली क्यूएटी का गठन शुरू में काफिले और वीआईपी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया था। लेकिन श्रीनगर हवाई अड्डे के पास बीएसएफ शिविर पर हमले के बाद इस टीम ने आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए आगे से नेतृत्व किया और तब से यह टीम पूरी तरह से एक विशेष ऑपरेशनल टीम के रूप में परिवर्तित हो गई। यह टीम श्रीनगर में आतंकवादी विरोधी ऑपरेशनों में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ शामिल होती है।


बॉक्स
जी20 काफिले में शामिल होने वाले वाहनों ने भी की मॉक ड्रिल
मिली जानकारी के अनुसार आगामी जी20 सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उनके होटलों तक या बैठक स्थल तक पहुंचाने में इस्तेमाल किये जाने वाले बुलेटप्रूफ वाहनों के एक काफिले ने आज श्रीनगर में एक मॉक ड्रिल की। सूत्रों ने बताया कि 50-60 बुलेटप्रूफ गाड़ियों का एक काफिला राजबाग से होते हुए बक्शी स्टेडियम से आईजी रोड की ओर जाता दिखा जिसके अंत में आपातकालीन स्थिति में काम आने वाली एक क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed