{"_id":"589601284f1c1bda17e81d77","slug":"crpf-will-help-people-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ़ बनेगी अब जनता की मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ़ बनेगी अब जनता की मददगार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में तैनात जवान
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ जनता की मदद के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे और 7 दिन काम करेगी।
सीआरपीएफ प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि कुछ दिनों के भीतर सीआरपीएफ की ओर से आवाम की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन ‘मददगार’ शुरू होने जा रही है। यह हेल्पलाइन हफ्ते के 7 दिन 24 घंटे काम करेगी और जिस किसी को भी कोई सहायता की जरूरत है, उसे केवल 14411 नंबर डायल करना होगा।
यादव ने बताया कि सीआरपीएफ द्वारा सरकारी विभागों, अस्पतालों, बैंकों आदि जैसे कई अन्य चीजों का एक डाटा बेस तैयार किया है। उन्हें जब भी कोई कॉल मिलेगी तो उनके कंट्रोल रूम द्वारा नजदीकी यूनिट को सूचित किया जाएगा। अगर वह सहायता नहीं पहुंचा सकते तो वह संबंधित विभाग की मदद लेकर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाएंगे।
कश्मीर में होने के चलते उन्होंने विशेष तौर पर यह खयाल रखा है कि कंट्रोल रूम में स्थानीय कश्मीरी जवान भी रखे गए हैं, क्योंकि अगर कॉलर कश्मीरी में बात करे तो समझने में कोई दिक्कत न हो।