{"_id":"64085116ac45d12c3c07abf4","slug":"crpf-jawans-celebrate-holi-in-south-kashmir-anantnag-jammu-kashmir-2023-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: अनंतनाग में CRPF के जवानों ने मनाई होली, एक-दूसरे को रंग लगाकर बांटी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: अनंतनाग में CRPF के जवानों ने मनाई होली, एक-दूसरे को रंग लगाकर बांटी खुशी
Wed, 08 Mar 2023 02:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:40 PM IST
सार
अनंतनाग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 90 बटालियन ने मंगलवार को जवानों ने होली का पर्व मनाया। इस दौरान जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाई बांट कर खुशी मनाई।
विज्ञापन
Holi in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 90 बटालियन ने मंगलवार को जवानों ने होली का पर्व मनाया। इस दौरान जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाई बांट कर खुशी मनाई। पर्व की शुरुआत पूजा से की गई। इसमें डीआईजी सीआरपीएफ डीपी उपाध्याय और अन्य सैनिकों ने भाग लिया। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। डीआईजी सीआरपीएफ डीपी उपाध्याय ने कहा, "मैं सभी को होली के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। इस बार होली और शब-ए-बारात एक ही दिन आए हैं। मुझे लगता है कि यह देश की एकता और दोनों के लिए मददगार होगा।"
विज्ञापन
Trending Videos
Holi in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
डीआईजी सीआरपीएफ उपाध्याय ने आगे कहा, "मैं कश्मीर के लोगों, सीआरपीएफ जवानों और अपने देश के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। हम एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए कार्यरत हैं।" उन्होंने कहा कि घरों से दूर होने पर जवानों का मनोबल ऊंचा है। यहां सभी परिवार की तरह रहते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। उन्होंने कहा, ' हम अपने घरों से दूर हैं लेकिन किसके लिए, राष्ट्र की सेवा के लिए। हम अपने करीबियों से बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। आप देख सकते हैं सभी धार्मिक समुदायों के सैनिक जश्न मना रहे हैं। वे खुश हैं।'