{"_id":"5f5db9398ebc3e985b396933","slug":"crpf-jawan-killed-wife-before-ending-his-own-life-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ के जवान ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या, साली पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ के जवान ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या, साली पर भी किया हमला
Sun, 13 Sep 2020 11:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने जम्मू के बाहरी इलाके में अपनी एक रिश्तेदार के घर में अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसने अपनी साली पर हमला किया।
जिससे उसकी साली गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल मदन सिंह (38) जम्मू में सेक्टर मुख्यालय में तैनात था। वह शनिवार रात अपनी सर्विस राइफल लेकर घरोटा इलाके के रागोरे में रहने वाली अपनी एक रिश्तेदार के घर गया था, यहां उसकी पत्नी दीप्ति रानी (35) पहले से ही मौजूद थी।
अधिकारी के मुताबिक, जवान की पत्नी उससे विवाद के बाद रिश्तेदार के घर चली गई थी। रात करीब साढ़े दस बजे जब जवान की पत्नी घर का दरवाजा खोलने बाहर आई तो जवान ने उसे गोली मार दी और उसकी बहन को घायल कर दिया। इसके अलावा उसकी बेटी पर भी गोलियां चलाईं, गनीमत यह रही कि वह बच गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाद में जवान ने खुद को भी गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जबकि उसकी घायल साली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ ने इस घटना की विभागीय जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जवान जम्मू का स्थानीय निवासी था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन