{"_id":"6259a00adbdb93002537adb5","slug":"crpf-jawan-dies-of-heart-attack-in-pulwama-army-personnel-shot-dead-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: पुलवामा में सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक, श्रीनगर में सैन्य कर्मी की गोली लगने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: पुलवामा में सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक, श्रीनगर में सैन्य कर्मी की गोली लगने से मौत
Fri, 15 Apr 2022 10:11 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:11 PM IST
सार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उधर, श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में एक सैन्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ के एक जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बरनाहल क्षेत्र के गांव तिकोना निवासी निवासी बृजमोहन (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि जवान अपनी पोस्टिंग के स्थान पर अचानक बेहोश हो गया। अन्य जवानों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैनिक का पार्थिव शरीर शनिवार को उसके गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने से सैन्य कर्मी की मौत
उधर, श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में एक सैन्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि जैकलाई सेंटर रंगरेट (श्रीनगर) में रात करीब दो बजे लांस नायक आकाश कुमार को अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लग गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन