फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crpf jawan are on duty in the shadow of deadly fumes

जहरीला धुआं पी रहे हैं सीआरपीएफ के जवान

Thu, 21 Jan 2016 02:22 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
crpf jawan are on duty in the shadow of deadly fumes

सीआरपीएफ के 200 से अधिक जवान चिमनियों से निकलते जहरीले धुएं के साए में ड्यूटी कर रहे हैं। सीआरपीएफ की 187 बटालियन का मुख्यालय उधमपुर के औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल और सीमेंट फैक्ट्रीयों के बीचोबीच बना हुआ है।

विज्ञापन


चिमनियों से निकलने वाले धुएं से जवानों की सेहत पर बुरा असर पड़ने की संभावना है। देश के लिए हर वक्त अपनी जान दांव पर लगाने वाले सीआरपीएफ के जवानों की सेहत दांव पर लगी हुई है।
विज्ञापन


मुख्यालय में सीआपीएफ के 200 से अधिक जवान दिन-रात ड्यूटी देते हैं। 187 बटालियन का मुख्यालय चारों ओर से जानलेवा धुआं उगलती फैक्ट्रियों से घिरा हुआ है।

धुएं से हो सकते हैं जानलेवा रोग

crpf jawan are on duty in the shadow of deadly fumes

कुछ सीमेंट फैक्ट्रियां तो मुख्यालय के बगल में ही बनी हुई हैं। दिन-रात ड्यूटी देते जवान न चाहते हुए भी हर रोज जहरीले धुएं को अपनी सांसों के साथ खींच रहे हैं। जवानों के लिए धुएं से बचने के लिए सुरक्षा मास्क तक की व्यवस्था नहीं है।

उधमपुर के जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. ओपी भगत ने बताया कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं जानलेवा भी हो सकता है। चिमनियों से निकलने वाले धुएं में जहरीले टाक्सिन होते हैं जो सांस संबंधी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

धुएं से अस्थमा, फेफड़ों के रोग और आंखों में इनफेक्शन जैसी बीमारियां होती हैं। कुछ लोगों में इससे कैंसर भी पनप सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed