{"_id":"5d64d8a78ebc3e93c4189464","slug":"crpf-army-and-jammu-kashmir-police-joint-operation-and-apprehended-two-terrorists-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकी गिरफ्तार
Tue, 27 Aug 2019 12:45 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
बारामुला जिले में मंगलवार को सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में छिपे आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सेना को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन में दो आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पकड़े गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Central Reserve Police Force: 53rd Battalion of CRPF, Army and Jammu & Kashmir Police conducted a joint operation and apprehended two terrorists in Baramulla, J&K; warlike stores recovered. pic.twitter.com/BM6WFNR8Bs
— ANI (@ANI) August 27, 2019विज्ञापन
वहीं, पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बौखलाहट में बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार को एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के बरडोह में तीन दिन बाद पाकिस्तान की ओर से फिर गोलाबारी की गई। सूत्रों का कहना है कि सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की एक पोस्ट तबाह कर दी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर के बरडोह क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से दोपहर पौने एक बजे तक गोलाबारी की। इसमें कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। गोलीबारी शुरू होते ही बरडोह और आसपास के गांवों के लोग घरों में दुबक गए।