फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF and SSB team in final in women's category

Jammu News: महिला वर्ग में सीआरपीएफ और एसएसबी की टीम फाइनल में

विज्ञापन
CRPF and SSB team in final in women's category
72वीं ऑल इंडिया पुलिस हॉकी प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सीआरपीएफ और एसएसबी की टीमों ने 72वीं ऑल इंडिया पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में महिला वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। केके हक्कू स्टेडियम में मंगलवार को महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सीआरपीएफ ने जहां तमिलनाडु पुलिस को हराया। वहीं, एसएसबी ने ओडिशा पुलिस को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दोनों टीमें बुधवार को प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम करने उतरेंगी।
इससे पहले प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल सीआरपीएफ और तमिलनाडु पुलिस के बीच खेला गया। मैच में सीआरपीएफ की टीम तमिलनाडु पुलिस टीम पर हावी रही और अंत में मुकाबला 4-0 एकतरफा अपने नाम कर लिया। सीआरपीएफ के लिए पहला गोल स्प्रीया मौंडू ने किया, जबकि सुषमा कुमारी ने दूसरा और चौथा गोल किया। वहीं, पिंकी एक्का ने तीसरा गोल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए एतिवारी मुंडू को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एसएसबी ने ओडिशा पुलिस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। एसएसबी के लिए पहला गोल मनीषा ने और दूसरा गोल अल्बिना टिर्की ने किया। अल्बिना टिर्की को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में निशा नथियाल डीआइजी मुख्यालय पीएचक्यू जम्मू-कश्मीर और एसपी एसआईए जम्मू दीपिका थीं। बुधवार को पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल और महिला वर्ग के फाइनल व हार्ड लाइन के मुकाबले खेल जाएंगे। पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल सुबह 11.30 बजे सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस के बीच और दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 1.30 बजे बीएसएफ और सीआरपीएफ के बीच खेला जाएगा। वहीं, महिला वर्ग का हार्ड लाइन मैच सुबह 9.30 बजे तमिलनाडु और ओडिशा के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला सीआरपीएफ और एसएसबी के बीच शाम 3.30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed