{"_id":"59fcb77a4f1c1bf2538ba8b2","slug":"crowds-of-people-visiting-the-view-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यू प्वाइंट को जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यू प्वाइंट को जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों की भरमार
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलाही महादेरा मंदिर के नजदीक रंजीत सागर झील के साथ लगते टूरिज्म विभाग द्वारा बनाए गए व्यू प्वाइंट को जाने वाले मार्ग के रखरखाव के अभाव के चलते उक्त मार्ग में व्यू प्वाइंट तक जाना मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि लगभग पांच वर्ष पूर्व इस व्यू प्वाइंट का निर्माण टूरिज्म विभाग द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
यहां से रंजीत सागर झील का मनोरम दृश्य साफ देखा जा सकता है। साथ ही अटल सेतु का खूबसूरत नजारा भी नजर आता है। मगर वर्तमान समय में इस व्यू प्वाइंट की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ रखरखाव के अभाव में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन
इस कारण व्यू प्वाइंट तक पहुंच पाना पर्यटकों के लिए भारी परेशानियों का सबब है। लिहाजा विभाग को चाहिए कि उक्त मार्ग पर उगी झाड़ियों की साफ-सफाई की जाए, ताकि व्यू प्वाइंट तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन