{"_id":"596392ec4f1c1b844c8b46f3","slug":"cross-loc-trade-center-destroyed-in-cfv","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की गोलाबारी से क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर को बड़ा नुकसान, इमारत क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की गोलाबारी से क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर को बड़ा नुकसान, इमारत क्षतिग्रस्त
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 10 Jul 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की तरफ से रविवार रात को की गई भारी गोलाबारी में चक्कां दा बाग स्थित क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रेड सेंटर को निशाना बना कर दागे गए 120 एमएम के मोर्टार गोलों से ट्रेड सेंटर का प्रशासनिक भवन और कस्टम कार्यालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
कस्टम अधिकारी पृथपाल सिंह ने बताया कि पहले मार्च महीने में भी पाक सेना ने इस इमारत को निशाना बनाया था। उसके बाद शनिवार की सुबह और रविवार रात को क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर में भारी तादाद में मोर्टार के गोले दागे गए हैं। इससे सब कुछ तबाह हो गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पहली बार मार्च में पाक सेना ने ट्रेड सेंटर को निशाना बनाया था, उसके बाद पाक सेना लगातार ट्रेड सेंटर को निशाना बना रही है। इसके चलते वहां तैनात अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
ट्रेड सेंटर की सुरक्षा में तैनात जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों ने कल देर शाम पाक गोलाबारी के बीच वहां से भाग कर गुरुद्वारा देहरी साहब में शरण लेकर अपनी जान बचाई है। सिंह का कहना है पाक सेना की गोलाबारी में कार्यालय बुरी तरह तबाह हो गया है। उसमें रखा सारा सामान भी खराब हो गया है। गनीमत है कि रविवार होने के कारण कार्यालय में छुट्टी थी, जिसके चलते जानी नुकसान नहीं हुआ।