फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Crop started bouncing on Pakistan border

पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी के आगे लहलहाने लगी फसल

Sat, 31 Oct 2020 01:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर/सांबा/आरएस पुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर/सांबा/आरएस पुरा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 31 Oct 2020 01:53 PM IST
सार

  • हीरानगर, सांबा और आरएसपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसान करने लगे खेती
  • वर्षों से बंजर पड़ी जमीन पर बीएसएफ निगरानी में अब गेहूं बीजने की है तैयारी

विज्ञापन
Crop started bouncing on Pakistan border
फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में राज्य पुनर्गठन एक्ट लागू होने के बाद पाकिस्तान से सटे इलाकों में भी धरातल पर बदलाव दिखने लगा है। एलओसी की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगते क्षेत्र के लोगों को आरक्षण के साथ अब तारबंदी के आगे फसलें भी लहलहाने लगी हैं। जम्मू संभाग के आरएसपुरा, सांबा और हीरानगर में पाकिस्तानी से लगती सीमा पर किसान बीएसएफ की मदद से तारबंदी से आगे जाकर खेती करने लगे हैं। गोलीबारी के डर एवं पानी के अभाव में पहले किसानों ने यहां खेती करना छोड़ दी थी। 

विज्ञापन


अब बीएसएफ की निगरानी में कुछ क्षेत्रों में खेती शुरू हो गई, जबकि हीरानगर जैसे इलाकों में इस बार गेहूं की बिजाई की तैयारी है। तारबंदी के आगे करीब सोलह वर्षों से बंजर पड़ी जमीन पर खेती करने का मौका मिलेगा। कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में तारबंदी के आगे 13 सौ कनाल भूमि पर जल्द ही गेहूं की फसल लहलहाएगी। नवंबर माह में बुआई का काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल जमीन को खेती योग्य बनाने का काम अंतिम चरण में है। वर्ष 2002 में तनावपूर्ण हालात के बाद से तारबंदी के आगे खेती का काम बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सांबा में दस्तावेजों की हो रही जांच
सांबा जिले में तारबंदी के आगे  किसानों की 7400 कनाल बंजर हो चुकी जमीन पर भी फसल लहहाने की तैयारी चल रही है। कारगिल युद्ध के बाद किसानों ने जीरो लाइन के निकट की खेती को छोड़ दिया। जमीन अब बंजर हो चुकी है। इसमें राजपुरा तहसील की 2500 कनाल, सांबा तहसील की 3000 कनाल और रामगढ़ तहसील की 1900 कनाल भूमि शामिल है। राजस्व विभाग इन जमीनों के रिकार्ड जांचने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएस पुरा में 15186 कनाल जमीन पर लहलहा रही फसल
जम्मू जिले की आरएस पुरा और सुचेतगढ़ तहसील में अंतरराष्ट्रीय सीमा से आगे 15186 कनाल जमीन पर फसलें लहलहा रही हैं। पानी और किसानों की सुरक्षा की व्यवस्था कर इस क्षेत्र में तारबंदी के आगे वर्षों से खाली पड़ी जमीन पर इस वर्ष दो फसलें ली जा चुकी हैं। यहां किसान बीएसएफ की देखरेख में कृषि कार्य कर रहे हैं।

(अरुण खजूरिया/प्रीत चौधरी/सुभाष चंद्र)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed