{"_id":"66cc49d9995633c09700649a","slug":"criminal-run-away-samba-news-c-289-1-sjam1009-103389-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पिस्तौल-कारतूस समेत पकड़ा अपराधी रख अंब टाली पुलिस चौकी से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पिस्तौल-कारतूस समेत पकड़ा अपराधी रख अंब टाली पुलिस चौकी से फरार
Mon, 26 Aug 2024 02:54 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से आरोपी फरार होने की जिले में तीसरी घटना
आरोपी की धरपकड़ के लिए, जगह-जगह की गई नाकेबंदी
हत्या के प्रयास; चोरी, दंगा और अन्य कई मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले की रख अंब टाली पुलिस चौकी से रविवार सुबह कुख्यात अपराधी फरार हो गया। इसे पुलिस ने बीते शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्तौल, पांच कारतूस बरामद किए थे।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बसंतर पुल के पास चक दयाला में विशेष नाके के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में क्षेत्र में घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी लेने के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए थे।
आरोपी की पहचान मोहम्मद लतीफ उर्फ लतीफ पंजाबी पुत्र बशीर अहमद निवासी मालपुर तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर (पंजाब) हाल में चक दयाला, सांबा में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और कारतूस के साथ एक पिस्तौल जब्त कर ली है। आरोपी सुबह पुलिस रख अंब टाली से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना मिलते ही विजयपुर, सांबा, घगवाल के पुलिस थाना प्रभारी जवानों के साथ पंजाब की तरफ जाने वाले मार्गों पर नाके लगाकर जांच में जुटे रहे। मगर फरार अपराधी का कोई सुराग नहीं मिल सका था। सूत्रों के अनुसार फरार आरोपी एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ जिला सांबा और पंजाब राज्य में हत्या के प्रयास, चोरी, दंगा और उकसावे और शस्त्र अधिनियम के कई मामलों में शामिल है।
बता दें की इसी वर्ष पहले पुरमंडल थाना से आरोपी फरार हो गया था। बाद में रामगढ़ थाना से भी एक आरोपी फरार हो चुका है। जिले में इस प्रकार की तीसरी घटना है, जब आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो चुके हैं। वहीं, डीएसपी सांबा ने बताया पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह तलाशी अभियान चला रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी की धरपकड़ के लिए, जगह-जगह की गई नाकेबंदी
हत्या के प्रयास